नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। इस जंग ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट को हिला दिया है। भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, तो LPG गैस की किल्लत ने घर-घर रोटी-पानी का संकट खड़ा कर दिया है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से शाम तक लगी लंबी लाइनों ने आम आदमी की टेंशन दोगुनी कर दी है। रातों की नींद उड़ी हुई है, किचन में गैस खत्म होने का डर सता रहा है। लेकिन इसी पैनिक का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग मैदान में उतर आए हैं। अब वे फोन पर ‘गैस एजेंसी’ बनकर लोगों को लूट रहे हैं!12 मार्च 2026 को दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@DelhiPolice) पर एक वायरल वीडियो शेयर किया। इस जागरूकता वीडियो में ठगी का पूरा ‘LPG मॉडल’ खोलकर रख दिया गया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि एक आम आदमी के फोन पर अचानक अनजान नंबर से कॉल आता है। कॉलर खुद को लोकल गैस एजेंसी का कर्मचारी बताता है। सर, मैं आपकी गैस एजेंसी से बोल रहा हूं। क्या आपने अपना LPG सिलेंडर बुक कर लिया?” आदमी कन्फ्यूज हो जाता है, सिलेंडर? क्या मतलब? ठग तुरंत डराता है, अरे सर, आपको पता नहीं? ईरान युद्ध की वजह से भारत में LPG की भारी किल्लत होने वाली है। पेट्रोल-पंप सूखने वाले हैं। अगर अभी बुक नहीं किया, तो आपके कोटे का सिलेंडर किसी और को दे दिया जाएगा!
यह भी पढ़ें:चैत्र नवरात्र 2026: 19 मार्च से शुरू होगी मां दुर्गा की भव्य आराधना, 27 मार्च को नवमी पर होगा समापन!
यह सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। ठग फिर कहता है, “चिंता मत कीजिए सर, मैं अभी आपके अकाउंट में बुकिंग कर देता हूं। बस UPI से 500-1000 रुपये एडवांस भेज दें।” भोले-भाले लोग पैसे ट्रांसफर कर देते हैं, और ठग गायब! वीडियो में दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है – ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। असली गैस एजेंसियां कभी फोन पर एडवांस मांगती नहीं। बुकिंग हमेशा आधिकारिक ऐप (जैसे Indane, HP Gas) या वेबसाइट से होती है।यह ठगी सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं। उत्तर भारत के कई राज्यों में शिकायतें बढ़ रही हैं। साइबर सेल के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में 200 से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। ठग फिशिंग लिंक भेजते हैं, जो बैंक डिटेल्स चुरा लेते हैं। मिडिल ईस्ट संकट ने वैश्विक गैस सप्लाई बाधित कर दी है, लेकिन भारत सरकार ने 10 किलो सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग को डिजिटल रखा है।
कोई एजेंसी कर्मचारी घर-घर फोन नहीं करता।आम आदमी क्या करे? पहला नियम – अनजान नंबर से गैस बुकिंग का कॉल आए तो तुरंत काट दें। दूसरा, हमेशा आधिकारिक ऐप चेक करें। तीसरा, UPI पेमेंट से पहले डिटेल्स वेरीफाई करें। अगर ठगे गए हैं, तो साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। दिल्ली पुलिस का वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है – इसे शेयर करें, अपनों को बचाएं।LPG संकट तो ठीक हो जाएगा, लेकिन साइबर ठगों का जाल गहरा है। जागें, सावधान रहें। आपकी एक सतर्कता पूरे परिवार को बचा सकती है!
