बंगलुरू: आईपीएल 2025 काफी चर्चा में रहा। इसका फाइनल मंगलवार को हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स से था। इस मैच में आरसीबी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली का सपना सच हो पाया। ये पल टीम के साथ ही विराट के प्रशंसकों के लिए भावुक कर देने वाला था। लेकिन, ये जीत बेंगलुरू के लिए मातम बन गई।
दरअसल, आरसीबी के आईपीएल 2025 जीतने के बाद विराट कोहली ट्रॉफी के साथ बेंगलुरू पहुंचे। यहां पर विक्ट्री परेड हुई और चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग जमा हो गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने घटना को लेकर जानकारी दी कि इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 33 लोग घायल भी हो गए। सरकार को इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी और कबूला की प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे में अब भोजपुरी की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरा साथ ही इसे सरकार की विफलता बताया है।
नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। खासकर मोदी सरकार को घेरने से वह चूकती नहीं हैं। अब उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विक्ट्री परेड में मची भगदड़ को लेकर कर्नाटक सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर इसे लेकर पोस्ट शेयर की है। सिंगर ने इसमें लिखा, ‘दुनिया के सभी धर्म मौतों की बड़ी वजह बनते रहे हैं…और अब इस नए क्रिकेट धर्म ने अपना काम शुरू कर दिया है। सरकार की विफलता, देश की बेरोजगारी और लोगों को उलझाए रखने के की इस साजिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जय शाह यूं ही नहीं लाए गए…मृतकों को श्रद्धांजलि…।’
यह भी पढ़ें:IPL 2025: 18 साल का इंतजार हुआ खत्म, आरसीबी के सिर पर IPL 2025 का ताज, फाइनल जीतकर रोने लगे विराट