19.2 C
Uttarakhand
Sunday, May 4, 2025

उत्तराखंड: बर्बरता की हदें पार, पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली नुकीली चीज, मां की हालत देख चीख पड़ी बेटी।

देहरादून: उत्तराखंड में बर्बरता की हद पार तो कभी हत्या , लूटपाट, मारपीट, दरिंदगी जैसे अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिन पर अंकुश लगाना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। इन अपराधों के चलते लगातार देवभूमि की छवि धूमिल हो रही है। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर एक हैवान पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज डाली जिसके चलते महिला लहूलुहान होकर दर्द से तड़प उठी और उसकी चीख पुकार मच गई। आपको बता दें कि पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और रात में पत्नी के साथ बर्बरता की। रात में बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां पता चला कि उसके पति ने प्राइवेट पार्ट में किसी नुकीली चीज से हमला किया जिससे उसकी आंतों में चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि घटना गत 31 मार्च की है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन का पति अक्सर झगड़ा करता है। घटना की रात उनकी बहन परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात में करीब साढ़े तीन बजे उनकी 11 वर्षीय भांजी (पीड़िता की बेटी) की आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से कराह रही थी। उसकी मां के निचले हिस्से से खून निकल रहा था। उसका पति वहां से जा चुका था। बच्ची ने अपनी मौसी को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

amazon great summer sale 2025

बच्ची ने बताया- पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे

बच्ची ने बताया है कि उस रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। यह कोल्डड्रिंक उसके पिता ने नहीं पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी को गहरी नींद आ गई थी। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती का फि‍जिकल देने जा रहा था रोहित, बस की खिड़की से टकराया सिर हुई मौत, पिता ने चालक पर किया मुकदमा दर्ज, जांच जारी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles