33.3 C
Uttarakhand
Thursday, May 15, 2025

द्वाराहाट में पानी न आने से महिलाओ का फूटा गुस्सा, मुख्य चौराहे में किया जाम, काफी लोग फसे।

द्वाराहाट: जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड द्वाराहाट में चार दिन से पानी नही आ रहा है, जिसके कारण लोग बहुत परेशान है। वही आपको बता दे द्वाराहाट सहित आसपास के 12 गांवों में पानी नही आने से महिलाओं में रोष व्याप्त है, जिसका आखिरकार महिलाएं रोड पर उतर गई। कल मंगलवार को महिलाएं जलापूर्ति सुचारू करने की मांग पर खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंची लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं मिलने पर उनका गुस्सा और बढ़ गया।, जिस वजह से महिलाएं आक्रोशित होकर खाली बर्तनों के साथ द्वाराहाट मेन बाजार में जाम कर दिया, जिससे प्रशासन के अधिकारियों का पसीना छूट गया। तथपश्यत लिखित आश्वासन के बाद महिलाएं सड़क से उठीं। दो घंटे जाम होने से सैकड़ों यात्री फंसे रहे।

इन गावों में भी नही आ रहा है पानी

द्वाराहाट नगर सहित गवाड़, कोटीला, ध्याड़ी, बमनपुरी, सलालखोला, भुमकिया, जामड़ समेत आसपास के 12 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली रामगंगा पंपिंग योजना का ट्रांसफार्मर फुंकने से बीते चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट से परेशान महिलाएं मंगलवार को खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंची। यहां कोई अधिकारी न मिलने पर महिलाओं ने मुख्य चौराहे पर पहुंच कर जाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए वहीं धरने में बैठ गईं। हाईवे जाम करने की सूचना पर अधिकारियों के पसीने छूट गए और वे मौके की तरफ दौड़े।

अधिकारी मौके पर पहुंचे

एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार तितिक्षा जोशी और जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को हाईवे से उठने की बात कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शीघ्र जलापूर्ति सुचारू करने की मांग पर अड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि आए दिन जलापूर्ति ठप रहने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर का कामकाज छोड़कर उनका अधिकतर समय प्ल स्रोतों से पानी ढोने में बीत रहा है।

यह भी पड़े:जानिए अपना 3 जुलाई 2024 का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बाद में जल संस्थान के ईई की ओर से जल्द जलापूर्ति सुचारू करने, रोस्टर के हिसाब से पानी बांटने, जलापूर्ति ठप होने पर टैंकर से आपूर्ति करने का लिखित आश्वासन देने पर महिलाएं हाईवे से उठीं। दो घंटे बाद हाईवे खुलने से सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, दीपा साह, रीता तिवारी, राधा देवी, दीपा अधिकारी, तारा पांडे, दीपा त्रिपाठी, मालती बिष्ट, प्रभा जोशी, प्रमिला चौधरी, ज्योति मठपाल, हेमा मठपाल, कमलेश नेगी, नानू तिवारी, प्रेमा मठपाल, सोनी मठपाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

हाईवे जाम होने से सैकड़ों वाहन, पर्यटक और यात्री फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही और यात्रियों को इनमें बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। जब महिलाएं हाईवे से उठीं तो वाहनों की आवाजाही शुरू कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

भाजपा के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मठपाल के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन देकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि क्षेत्र में अवैध कनेक्शन दिए गए हैं। कई लोगों ने मुख्य लाइन में पंप लगाए हैं। जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह भी पड़े: SSC ने 10वीं पास के लिए 8326 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट और चयन प्रक्रिया जानिए।

एसडीएम सुनील कुमार ने कहा जलापूर्ति ठप रहने से नाराज महिलाओं ने हाईवे जाम किया था। मौके पर जाकर महिलाओं को समझाया गया। जल संस्थान को जल्द व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। वही द्वाराहाट विधानसभा विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं, इस मामले को सदन में उठाया गया है। विभागीय अधिकारियों को पूर्व में व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए थे। क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान पिंडर नदी से ही संभव है। मामले में वह सीएम से मिलेंगे।

यह भी पड़े: आज से लागू हुए तीन नए आपराधिक क़ानून, जानिए क्या-क्या बदल गया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles