22.4 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

धोनी का होगा ये आखिरी आईपीएल ? CSK के अधिकारी ने दिया बड़ा बयान।

आईपीएल 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की आरसीबी के हाथों 27 रन से हार फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस बातें कर रहे हैं कि आखिर एमएस धोनी के रहते ऐसा कैसे हो गया, तो वहीं चर्चे इस बात के भी हैं कि क्या धोनी ने चेन्नई के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है. सभी ने देखा कि एक महीने बाद ही 43 साल के होने जा रहे धोनी ने कैसे सीजन शुरू होने से पहले कप्तानी युवा ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी. कैसे धोनी एक टांग में समस्या के बावजूद खेले और कई मौकों पर काफी नीचे खेलने भी उतरे। अब जबकि अगले साल मेगा नीलामी है, तो ज्याादतर लोगों ने मान लिया है कि धोनी ने अपना आखिरी मैच खेल लिया है।

यह भी पड़े: बिग ब्रेकिंग: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत

रांची अपने घर पहुंचे धोनी

धोनी संन्यास लेने की खबरों के बीच अपने घर रांची पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने फिलहाल फ्रेंचाइजी को अपने भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने टीम प्रबंधन से अंतिम निर्णय लेने से पहले कुछ महीने रुकने को कहा है। सूत्र ने कहा, धोनी फिलहाल सीएसके में किसी से भी आईपीएल छोड़ने के बारे में बात नहीं की है। उन्होंने टीम प्रबंधन से कहा है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले वह कुछ महीनों का इंतजार करेंगे। उन्हें दौड़ने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है जो उनके लिए अच्छी बात है।

यह भी पड़े:धुआं धुआं हुआ रानीखेत का सेना अस्पताल, दहशत का माहौल।

इंपैक्ट प्लेयर नियम पर भी धोनी की नजरें

इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर इस सीजन काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कुछ खिलाड़ियों ने इस नियम पर सवाल खड़े किए थे। इंपैक्ट प्लेयर नियम भी धोनी के संन्यास लेने के फैसले में भूमिका निभा सकता है। अगर यह नियम आईपीएल में बना रहता है तो धोनी आगे भी खेल सकते हैं क्योंकि इससे वह टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं। हालांकि, अगर इस नियम को खत्म किया जाता है तो धोनी के लिए आगे खेलना मुश्किल होगा। सीएसके के अधिकारी ने कहा, हम धोनी के बयान का इंतजार करेंगे। उन्होंने हमेशा टीम के सर्वश्रेष्ठ हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।

यह भी पड़े:कालाढूंगी मार्ग पर यात्रियों से भरा ट्रैवलर पलटा, कई लोग घायल।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles