27.1 C
Uttarakhand
Monday, April 28, 2025

कब है दिवाली? जानें धनतेरस, भाई दूज, छोटी दिवाली की सही तिथि।

दिवाली 2024: वर्ष के सबसे बड़े महापर्व दिवाली में लगभग एक माह शेष है, लेकिन हिंदू पंचागों और सरकारी कैलेंडर में अवकाश को लेकर मतभेद के चलते लोग असमंजस में हैं। दरअसल केंद्र और राज्य सरकार के कैलेंडर में दिवाली का अवकाश 31 अक्टूबर को है, जबकि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश के ज्योतिषीय पंचागों में दिवाली का पर्व एक नवंबर को बताया है। हालांकि, कुछ पंचांगों में 31 अक्टूबर को दिवाली पर्व की जानकारी से असमंजस की स्थिति बनी है। ज्योतिष विधा के जानकारों के अनुसार प्रदोष काल में दो दिन अमावस्या रहने पर दूसरे दिन (सूर्योदय से शाम तक अमावस्या) ही दीपोत्सव मनाना व लक्ष्मी पूजन शास्त्र सम्म्मत माना गया है। राजस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि दिवाली पर्व का कर्मकाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर प्रदोष काल (शाम के समय) में बताया है।

यह भी पड़े:जानिए अपना 30 सितंबर 2024 का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

amazon great summer sale 2025

धर्मसिंधु ग्रंथ के अनुसार यदि अमावस्या प्रदोष काल में दो दिन रहती है तो दूसरे दिन सूर्योदय से शाम तक अमावस्या के दौरान प्रदोष काल में दीपोत्सव मनाने के साथ ही लक्ष्मी पूजन भी किया जा सकता है। इस बार अमावस्या 31 अक्टूबर की दोपहर 3.53 बजे से शुरू होकर एक नवंबर की शाम 6.17 बजे तक रहेगी। ऐसे में अमावस्या की तिथि के दौरान दो दिन प्रदोष काल रहेगा। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बाद एक घड़ी से अधिक अमावस्या होने पर वह पर्व मनाया जा सकता है। एक नवंबर को जयपुर में सूर्यास्त शाम 5.40 बजे होगा। इसके बाद करीब 37 मिनट तक अमावस्या रहेगी।

धनतेरस 2024

हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा करने का विधान है। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजन का मुहूर्त 06:30 पी एम से 08:12 पी एम तक रहेगा।

छोटी दिवाली 2024

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 30 अक्तूबर 2024 को छोटी दिवाली है। इस दिन यम के नाम का दीपक जलाया जाता है।

दीपावली 2024 

हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को दीपावली का त्योहार माना जाता है। इस साल दिवाली 1 नवंबर 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन शुक्रवार और प्रीति योग का संयोग बन रहा है, जो रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस योग में लक्ष्मी पूजन करने से धन धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं।

भाई दूज 2024

हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा है। पंचांग के अनुसार इस साल भाई दूज का पर्व 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। भाई दूज अपराह्न समय 01:10 पी एम से 03:21 पी एम तक रहेगा।

यह भी पड़े:भारत भारती, एक ऐसा काव्य जिसने गुप्त जी को बना दिया राष्ट्रकवि

नोट (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए न्यूज पोर्टल चाय पर चर्चा उत्तरदायी नहीं है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles