यह सप्ताह (10 to 17 फरवरी 2025 का राशिफल): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह किसी भी कार्य को आप जितने मनोयोग और परिश्रम से करेंगे आपको उसमें उतने ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी आपाधापी भरे रहे लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी।
सप्ताह के मध्य से ही आपको मनोकूल परिणाम की प्राप्ति होने लगेगी। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। कारोबार से जुड़े लोगों की सप्ताह के मध्य तक कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना बनेगी। मार्केट में फंसा धन आसानी से निकल आएगा। कुल मिलाकर आपकी आमदनी बढ़ेगी। नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों आपके समर्थन और सहयोग के लिए तत्पर दिखाई देंगे। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है। परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
वृषभ राशि –वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य भरोसे बैठे रहने की बजाय कर्म की साख को हिलाना होगा, तभी जाकर आपको मनचाहे लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाएगी। इस सप्ताह आपके भीतर कार्य को टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है। ऐसे में आलस्य छोड़कर आज के काम को आज ही समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा हाथ आया अवसर निकल सकता है।
सप्ताह के मध्य में अचानक से सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। वित्तीय दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए मध्यम फलप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। साथ ही साथ धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को सीनियर के साथ किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। मनचाहे पद की प्राप्ति अथवा मनचाही जगह पर तबादले की कामना पर अड़चनें आ सकती हैं। इस सप्ताह परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। किसी विषय विशेष को लेकर परिवार के सदस्यों से अनबन होने की आशंका है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरी एवं व्यवसाय से संबंधित मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के नेतृत्व गुण में विकास होगा। इस पूरे सप्ताह बॉस आप पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। आपको कोई विशेष पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है।
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह शुभ बना हुआ है। भूमि-भवन का लाभ होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए आपकी प्रशंसा होगी। आप अपने कार्य-कौशल से अपने लिए लाभ की स्थितियां बनाने में सफल होंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी।
मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत से जुड़ी किसी भी दिक्कत को नजरंदाज करने से बचना चाहिए अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी से बचें। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
कर्क राशि- इन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को आधा-अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। किसी भी कार्य में मनचाही सफलता को पाने के लिए उसे उसे पूरे मनोयोग के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
सप्ताह के पूर्वार्ध में भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण कार्यों में व्यवधान एवं विलंब देखने को मिल सकता है। इस दौरान किसी भी कार्य को टालने की स्थिति आपके लिए घातक साबित हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन का लेनदेन करते समय तथा कारोबारी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चों के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम एवं प्रयास की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी एवं व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी।
सिंह राशि-सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ अच्छे पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। यात्रा शुभ एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार से संबंधित अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नवीन रोजगार की प्राप्ति संभव है।
सप्ताह के मध्य में अटके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति संभव है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। चोट-चपेट लगने का थोड़ा भय है। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी या अनबन चल रही है। प्रेम-संतान व व्यापार सही चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। मध्य में सितारों की तरह चमकेंगे। भाग्य साथ देगा। जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। अगर निवेश किया तो धन हानि होगी। धन आवक की स्थिति ठीक रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी दिख रही है। लग्जरी आइटम में या फैशन इत्यादि में थोड़ा हाथ डाइट रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। किया गया कार्य सफलतादायक होगा। मध्य में सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन कलह भी होगी। अंत में भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान होगी। हरी वस्तु का दान करना, शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें बाकी आपकी सब स्थिति अच्छी है। धन आगमन थोड़ा सा थायराइड या हार्मोनल परेशानी का ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन थोड़ा सा विवाद भी हो सकता है। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अंत में गृहकलह से बचें, लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी भी संभव है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। एक रौब और रुआब सा आपकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। राजनीतिक लाभ, शुभता में वृद्धि, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी। शुभ समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता पर काबू रखें। भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। मध्य में शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। हर दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति रहेगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर रही है, यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। मध्य में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। भावुकता से बचें। अंत में शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन जीत आपकी हो जाएगी। लाल वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। थोड़ा खट्टा-मीठा चल रहा है, स्वास्थ्य को लेकर। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन आनंदमय गुजरेगा। मन थोड़ा सा खराब रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अंत फिर अच्छा हो जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी और मुख्य धारा से आप जुड़ जाएंगे। लाल वस्तु पास रखें, शुभ होगा।
मीन राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आय में कमी भी आ सकती है। मीन राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ रही है। आईक्यू लेवल में निखार आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य में ध्यान दें। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। मध्य में जीवन आनंददायक गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अंत खराब हो सकता है। थोड़ा चोट-चपेट लग सकती है। परेशानी में आ सकते हैं। कोई रिस्क न लें।
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2025: चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।