हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, यहां दो भाइयों ने एक ही दुल्हन से शादी रचा दी। आपको बता दें कि हिमाचल के शिलाई गांव में हट्टी जनजाति के दो भाई एक महिला से विवाह बंधन में बंध गए। यह शादी किसी से छिपी नहीं थी, बल्कि पूरे धूमधाम से हुई तथा तीन दिनों तक चली पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ हुई।
दुल्हन सुनीता चौहान और दूल्हे प्रदीप और कपिल नेगी ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दबाव के यह फैसला लिया। तीनों ने इस बात का दावा किया है कि उन्होंने पुरानी परंपरा का पालन किया है। आइए अब जानते हैं कि आखिर हुट्टी समुदाय में शादी की बहुपति प्रथा क्या है और लड़की ने एक साथ दो भाइयों से शादी क्यों की?
कहां हुई ये शादी?
मिली खबर के मुताबिक, यह अनूठा विवाह शिलाई क्षेत्र के कुन्हट गांव में हुआ। इस शादी ने एक बार फिर उस परंपरा को जिंदा कर दिया है जो यहां सदियों से चली आ रही बहुपति प्रथा के नाम से जानी जाती है।
क्या है बहुपति प्रथा?
बहुपति प्रथा यानी एक महिला का एक से अधिक पुरुषों (अक्सर सगे भाइयों) से विवाह करना। शिलाई के हाटी समुदाय में इस प्रथा को ‘उजला पक्ष’ कहा जाता है। स्थानीय भाषा में इसे ‘जोड़ीदार प्रथा’ भी कहते हैं।
पढ़े-लिखे दूल्हे, समाज का समर्थन
इस शादी की एक खास बात यह भी है कि दोनों दूल्हे पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा हैं। एक भाई हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में कार्यरत है। दूसरा भाई विदेश में नौकरी करता है। गांव वालों ने इस विवाह को पूरी सहमति और पारंपरिक सम्मान के साथ स्वीकार किया। समाज ने इसे संस्कृति और परंपरा से जुड़ी सकारात्मक पहल बताया है।
यह भी पढ़ें: 11 साल के बच्चे ने चलती स्पीड बोट में किया जबरदस्त डांस, बना Aura Farming का चेहरा।