25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

जानिए अपना 28 फरवरी 2024 का राशिफल, क्या कहते है आपके सितारे।

मेष राशि- आज का दिन अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए शानदार है। कुछ बिजनेसमैन पार्टनरशिप या इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं, जो लाभदायक साबित हो सकता है। वित्तीय समस्याएं आज परेशान नहीं करेगी और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।

 

वृषभ राशि- 28 फरवरी का दिन वृषभ वालों के लिए शानदार रहेगा। आज आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लव लाइफ के सितारे आज बुलंदियों पर हैं, जिससे प्रपोजल एक्सेप्ट होने की पूरी संभावना है। अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए नेगेटिव लोगों से दूर रहना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर ओवरटाइम की सिचूऐशन बन सकती है।

 

मिथुन राशि- आज छोटी-मोटी रुकावटों के बावजूद आप डेडलाइन्स को पूरा करने में सफल रहेंगे। मिथुन राशि के लोगों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। रोमांस के लिहाज से भी दिन अच्छा माना जा रहा है। प्रेग्नेंट महिलाओं को भारी-भरकम काम करने से आज सावधान रहना चाहिए। पॉजिटिव बने रहें।

 

कर्क राशि-कर्क राशि वालों आपकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा। कुछ लोगों को मैनेजमेंट की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है। अपने खर्चों पर आपको लगाम लगाना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां आज हो सकती हैं। बाहर का खाना खाने से परहेज करना बेहतर है।

 

सिंह राशि- आज के दिन सिंह राशि वालों को किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें। दफ्तर में आपको अपनी काबिलियत साबित करने के कई मौके मिलेंगे। कुछ सिंगल लोगों लोगों की मुलाकात किसी स्पेशल पर्सन से हो सकती है। व्यावसायिक सफलता आपके पक्ष में रहेगी। फिटनेस मेन्टेन रखने के लिए रोज योग प्रैक्टिस करें।

 

कन्या राशि- आज का आपका दिन लकी साबित हो सकता है। कन्या राशि वालों आपकी प्रोफेशनल परफॉर्मेंस आपका साथ देगी। डायबिटिक पेशेंट्स को आज विशेष रूप से अपना ख्याल रखने की जरूरत है। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताएंगे। अपनी इनकम और खर्च की आदतों के बीच बैलेंस बनाकर रखें।

 

तुला राशि- अपनी रिलेशनशिप को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको आज एफर्ट्स लेने चाहिए। नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां शामिल करें। उधार वापस पाने के लिए आज आपको पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करें।

 

वृश्चिक राशि- आज के दिन वृश्चिक वालों आपका मनी लक शाइन करेगा। कुछ जातकों को सिनीयर्स के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आप रोमांटिक मिजाज में रहने वाले हैं। आज कोई भी बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। पार्टनर की जरूरतों पर ध्यान दें और उन्हें खुश रखें। कुछ लोग घर को रेनोवेट भी करा सकते हैं।

यह भी पड़े: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज अल्मोड़ा में किया प्रदर्शन।

 

धनु राशि- आज ऑफिस का वर्कलोड घर लेकर न आएं। पैसों का लग दन करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकता है। आज रात अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक सरप्राइज डिनर प्लान करें। इससे आपका बॉन्ड स्ट्राँग होगा। आपकी डाइट प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होनी चाहिए।

 

मकर राशि- आज रिश्ते से जुड़े सभी मुद्दों को ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। मकर राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वर्कप्लेस पर थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। कुछ कपल्स जो अलग हो गए थे, उनके बीच की दूरियां कम हो सकती हैं। धन लाभ का मतलब यह नहीं की आप आंख मूंदकर अपने पैसे उड़ाए।

 

कुंभ राशि- 28 फरवरी को प्रोफेशनल तौर पर आपका दिन अच्छा माना जा रहा है। कुछ कुंभ राशि के जातक रिलेशन में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल देने से वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। आपके लिए अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना बेहतर होगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को पैसे कमाने के नए सोर्स मिलेंगे। मीठा खाने की क्रेविंग सता सकती है।

 

मीन राशि- आज आज आपकी लव लाइफ में ट्रस्ट इश्यू पैदा हो सकते हैं। मीन राशि वालों अच्छी प्लानिंग और नए आइडिया से आप मैनेजमेंट को आज खुश कर सकते हैं। पुरुष जातकों को आज अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। कामकाज के बीच समय निकालें और अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। भाई-बहन के साथ झगड़ेसे  बचना बेहतर रहेगा।

 

यह भी पड़े: रानीखेत पुलिस के हाथ लगी बडी सफलता, 120 शराब की अवैध पेटियां बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार ।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles