25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

09 मार्च 2024 का राशिफल, जानिए अपना आज का दिन।

मेष राशि: आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, जो गति पकड़ेंगी और आपको अच्छा धन देंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी यह बात बुरी लग सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने भाई व बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

 

वृष राशिः आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपको अपने मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। आप यदि अपनी किसी पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगायें, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय कर पाएंगे। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें जीत भी अवश्य मिलेगी। आप अपनी बेफिजूल के खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। आज के दिन संतान के भविष्य को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

 

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहेगा। यदि किसी काम को पूरा करने में कोई समस्या आ रही थी, तो बॉस की सलाह आपके काम आएगी। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज के लिए जिद कर सकती है। पिताजी की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने घर को रिनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे।

 

 

सिंह राशि: आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप बिना सोचे समझे कोई डील फाइनल न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। किसी बाहरी व्यक्ति से आप कोई आवश्यक जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।

 

 

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि आप बिजनेस संबंधी कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह समस्या आपकी सही हो जाएगी। पिताजी से आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपुर मात्रा में मिलेगा और आप मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजेंगे। यदि आप किसी बैंक व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

 

यह भी पड़े: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

 

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं गति पकडे़ंगी। प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके मन में बना रहेगा। आप सोच समझ से आगे बढ़ेंगे, जिसके कारण नौकरी में आपके बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे। हालांकि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझते सुलझते रह सकता है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा। आप किसी की कहा सुनी बातों में ना आएं, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। आपका मन कुछ कामों को लेकर परेशान रहेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है।

 

 

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने मित्र की सेहत में गिरावट होने के कारण परेशान रहेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

 

 

मकर राशिः आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसे वह टीमवर्क के जरिए करके समय से पूरा कर पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों का आज कुछ लोग विरोध कर सकते हैं, जिसका असर उनकी छवि पर भी पड़ेगा। आपको अपने साथियों की किसी गलत बात पर हां मे हां मिलाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में इसके लिए आपको खरि खोटी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी।

 

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह फाइनल होते-होते लटक सकती है, जो आपको परेशान करेगी। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि किसी संपत्ति की खरीद व फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

 

मीन राशिः आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि कार्य क्षेत्र में कोई आपको धोखा दे सकता है। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की कोशिश करें। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों में चल रहे वाद-विवाद भी समाप्त होंगे।

 

यह भी पड़े: महाशिवरात्रि पर द्वाराहाट के विमांडेश्वर शिव मंदिर में लगा है भक्तों का तांता, जाने पूरा रहस्य।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles