16.2 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

सिर्फ गर्मियों में मिलता है यह साग, यह साग खाने से खून की कमी होती है दूर, जानें इसके फायदे।

स्वास्थ्य: ‘वाटर स्पिनेच’ यानी नारी की पत्तियां, जिसे पश्चिम बंगाल में कलमी शाक के नाम से जाना जाता है। यह पॉपुलर हरी पत्तेदार सब्जी जायकेदार होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसे साग के रूप में पकाकर, बेसन के साथ पकौड़ियां बनाकर या सलाद के तौर पर खाया जाता है। कुछ लोग इसका जूस भी पीना पसंद करते हैं। इस बारहमासी पौधे की पत्तियों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, सी, आयरन और पानी की उपलब्धता भी होती है, जो बॉडी, स्किन और ब्रेन के लिए एक पावरहाउस की तरह काम करते हैं।

आपको बता दे कि नारी का साग का बहुत फायदेमंद माना गया है। इसका साग- सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे पश्चिम बंगाल में कलमी शाक के नाम से जाना जाता है। यह पॉपुलर हरी पत्तेदार सब्जी जायकेदार होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसे साग के रूप में पकाकर, बेसन के साथ पकौड़ियां बनाकर या सलाद के तौर पर खाया जाता है।नारी साग की पत्तियां पालक की तरह मिलती जुलती है। हालांकि इनमें मामूली अंतर है। कुछ लोग इसका जूस भी पीना पसंद करते हैं। इस बारहमासी पौधे की पत्तियों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-A, C, आयरन और पानी भारी मात्रा में पाया जाता है। इसका साग शरीर, स्किन और ब्रेन के लिए एक पावरहाउस की तरह काम करता हैं।

यह भी पड़े:जानिए 12 अगस्त 2024 का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद है नारी का साग

नारी का साग डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, नारी के साग से निकलने वाला अर्क शुगर कम करने में मदद करता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज कंटोल करने में भी मददगार है। इसके अलावा नारी के साग में विटामिन A और C होता है जो कि शरीर में सोडियम की मात्रा को भी कंट्रोल करता है। ब्लड प्रेशर बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह से डायबिटीज में दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

खून की कमी को करेगा पूरा

नारी का साग में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आयरन की वजह से यह खून की समस्या को दूर करता है. नारी का साग महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जिससे उनमें पाई जाने वाली खून की कमी दूर होती है।

रतौंधी से भी बचाएगा नारी का साग

नारी के साग में काफी मात्रा में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड मौजूद होता है. ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है. इतना ही नहीं नारी के साग को डाइट में शामिल करने से रतौंधी रोग भी दूर होता है।

नारी के साग से होता है वजन नियंत्रित

नारी का साग पाचन तंत्र को मजबूत करता है. नारी के साग में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. साथ ही यह फाइबर मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है. जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है. वजन नियंत्रित करने में यह साग काफी कारगर साबित होता है।

यह भी पड़े:दांतो से जाने सेहत का हाल, ऐसे हो सकता है ब्रश ना करने से आंत का कैंसर, पढ़े पूरी खबर में |

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles