17 C
Uttarakhand
Friday, April 18, 2025

अफ्रीका: 18 साल से दर्द सहती रही महिला, जांच में पता चला प्राइवेट पार्ट में फंसी थी सुई, क्या है पूरा मामला?

अफ्रीका: दुनिया में कई ऐसे अजीबोगरीब वाकये होते रहते हैं जिनके बारे में जानकर हर कोई दंग हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी ऐसी घटनाओं के काफी जिक्र होते हैं। ऐसी ही एक घटना इन दिनों चर्चा में है। अफ्रीका के एक देश में महिला के प्राइवेट पार्ट से ऐसी चीज ऑपरेशन के जरिए निकाली गई है जिसे देख हर कोई दंग है. वैसे तो ये पहली बार नहीं है कि महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में अजीबोगरीब चीजें फंस जाने की खबर सामने आई है मगर ये खबर उन सब से अलग है। यहां एक महिला 18 साल तक लगातार दर्द से तड़पती रही है और अब पता चला है कि उसके प्राइवेट पार्ट में एक सुई फंसी हुई थी। आपको बता दें कि दरअसल, थाईलैंड की 36 साल की महिला ने 18 साल पहले अपने बच्चे को जन्म दिया था और इसके बाद से ही वह भयंकर दर्द से गुजर रही है. जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि महिला के शरीर में सुई फंसी हुई है और इस वजह से ही उसे दर्द हो रहा है. हालांकि, अब तक वह सुई महिला के शरीर से निकाली नहीं जा सकी है।

हाल ही में, जब महिला ने पाविना फाउंडेशन से मदद मांगी, तो इस घटना का खुलासा हुआ. यह संगठन महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करता है. उन्होंने बताया कि महिला पिछले 18 सालों से पेट के निचले हिस्से में दर्द से परेशान थी, जो समय-समय पर बढ़ता था. हैरानी की बात यह है कि इतने सालों तक लगातार दर्द सहने के बावजूद उसे सुई की असली वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी. पिछले साल एक एक्स-रे में इस सुई का पता चला।

सुई की मौजूदगी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी, लेकिन सुई का शरीर में घूमते रहना ऑपरेशन में बाधा बन गया. बार-बार सर्जरी टालने के कारण महिला को हर महीने अस्पताल जाना पड़ता है, जिससे उसका परिवार भी आर्थिक रूप से परेशान हो गया है. पाविना फाउंडेशन की प्रमुख पाविना होंगसाकुल ने महिला के इलाज में मदद करने के लिए एक सार्वजनिक अस्पताल से संपर्क किया और उसके नियमित अस्पताल दौरों के लिए यातायात सुविधा का इंतजाम किया.यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि महिला को सर्जरी कब करानी है जिसकी उसे सख्त जरूरत है या फिर वह जिम्मेदार मेडिकल टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. अभी तक, कथित लापरवाही के बारे में अस्पताल या स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:12 नवंबर 2024 का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles