22.4 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

कसौली Kasauli के मंकी पॉइंट से जुड़ा है भगवान हनुमान का इतिहास, जानिए पूरी खबर में!

अगर आप शहर के शोर शराबे और भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह में घूमने जाना चाहते हैं, तो कसौली (Kasauli )से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती चंडीगढ़ से मात्र 57 किलोमीटर दूर यह स्थान हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश द्वारा स्थापित, कसौली आज भी अपने पुराने आकर्षण को बरकरार रखे हुए है। देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरे, यह हिल स्टेशन शहरी जीवन की हलचल से दूर एक शांत जगह है। यहां, आप प्रकृति की गोद में टहलते हुए ताजी हवा का आनंद ले सकते हैं, रोमांचक ट्रेकिंग और हाइकिंग का अनुभव कर सकते हैं, कसौली में कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

यह भी पढ़े:- कुदरत से सजा और हिमालय की गोद में बसा ये हिल स्‍टेशन- मुनस्यारी Munsiyari

कसौली Kasauli का इतिहास:-

कसौली का इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि महाभारत काल में, पांडव यहाँ विश्राम करते थे। और बताया जाता है कि इस जगह का कनेक्शन भगवान हनुमान से भी जुड़ा हुआ है। 17वीं शताब्दी में, गुरु गोबिंद सिंह जी ने इस क्षेत्र का दौरा किया और यहाँ एक गुरुद्वारा की स्थापना की। 19वीं शताब्दी में, ब्रिटिश ने कसौली को एक छावनी के रूप में विकसित किया। 1842 में, अंग्रेजों ने नेपाल से युद्ध के बाद कसौली पर कब्जा कर लिया। 1857 के विप्लव के दौरान, कसौली ब्रिटिश सेना के लिए एक महत्वपूर्ण अड्डा था। बताया जाता है कि अंग्रेज अपनी गर्मियों की छुट्टियां मनाने यहीं आते थे। आज, कसौली एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।

कसौली में घूमने की खास जगह:-

मंकी पॉइंट Monkey Point:-

कसौली का मंकी पॉइंट शहर का सबसे ऊंचा स्थान है और यहां के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है। बस स्टैंड से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस स्थान पर भगवान हनुमान को समर्पित एक छोटा सा मंदिर है, जहां बंदरों की भीड़ रहती है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां पर हनुमान जी ने भारतीय महाकाव्य रामायण में घायल लक्ष्मण के लिए औषधीय जड़ी बूटियों खोज करते समय अपना पैर रखा था। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि पहाड़ी की चोटी एक पैर के आकार की है। आपको बता दें कि इस जगह पर प्रबंधन और संचालन भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाता है और यहां जाने के लिए आपको एक विशेष परमिट की जरूरत होगी। शहर का सबसे ऊंचा स्थान होने के कारण, मंकी पॉइंट से आसपास के शहरों शिमला, चंडीगढ़, पंचकुला, सतलुज नदी और पंजाब के मैदानी इलाकों का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। अगर आप भी रामायणकाल से जुड़े इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं, तो कसौली में आकर मंकी पॉइंट पर घूमने जरूर जाएं।

मंकी पॉइंट Monkey Point
मंकी पॉइंट Monkey Point

गुरुद्वारा कसौली साहिब Gurdwara Kasauli Sahib:-

17वीं शताब्दी में, गुरु गोबिंद सिंह जी ने इस क्षेत्र का दौरा किया और यहाँ एक गुरुद्वारा की स्थापना की गुरुद्वारा जो कसौली के महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र होने के साथ-साथ पसंदीदा पर्यटन स्थल भी है। आपको बता दे कि रविवार को यहाँ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, और इस गुरुद्वारे में आवास की सुविधा भी है। सिखों का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल। यह गुरुद्वारा अपनी सुंदर वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।

गुरुद्वारा कसौली साहिब Gurdwara Kasauli Sahib
गुरुद्वारा कसौली साहिब Gurdwara Kasauli Sahib

यह भी पढ़े:- अगर आपने महाराष्ट्र की पहाड़ी खूबसूरती देखनी है तो आइए मालशेज घाट Malshej Ghat

क्राइस्ट चर्च Christ Church:-

क्राइस्ट चर्च मॉल रोड के साथ शहर के केंद्र में स्थित कसौली के पास का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस चर्च का निर्माण 1853 में अंग्रेजों द्वारा दिया गया था यह कसौली का सबसे पुराना चर्च है। यह एक खूबसूरत वास्तुकला वाला चर्च है जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अपनी ग्लास से बनी खिड़कियों की वजह से यह चर्च कसौली में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। अगर आप कसौली की यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो एक बार इस चर्च में जरुर जायें।

क्राइस्ट चर्च Christ Church
क्राइस्ट चर्च Christ Church

मॉल रोड Mall Road:-

माल रोड कसौली की एक खास जगहों में से एक है। मॉल रोड कसौली का मुख्य बाजार है। इस क्षेत्र में बहुत सारी दुकानें, रेस्टोरेंट और प्रसिद्ध कसौली क्लब हैं, जो इसे खरीदारी करने और खाने के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं जहाँ आप स्मृति चिन्ह, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। मॉल रोड घूमने का मजा शाम के समय आता है तब यह बाजार अपने जीवंत सर्वश्रेष्ठ स्तर पर होता है।

मॉल रोड Mall Road
मॉल रोड Mall Road

टिम्बर ट्रेल Timber Trail:-

अगर आपका बादलों की सेर करने का मन करता है और आप बदलो के बीच जाना चाहते और खड़े होकर शानदार नजारों का मजा लेना चाहते हैं, तो टिम्बर ट्रेल केबल कार की सवारी कर सकते हैं। सड़क के जरिए टिम्बर ट्रेल से कसौली की दूरी लगभग 24 किलोमीटर है। टिम्बर ट्रेल केबल कार की सवारी लगभग 10 मिनट लंबी है। इसमें बैठने के बाद आप गहरी घाटियों और ऊंची चट्टानों का अद्भूत दृश्य देख सकेंगे।

टिम्बर ट्रेल Timber Trail
टिम्बर ट्रेल Timber Trail

गोरखा किला Gorkha Fort:-

गोरखा किला, गोरखा के साहस और वीरता का एक प्रतीक है| सुबाथू पहाड़ी में कसौली से 16 किमी दूर स्थित गोरखा किला गोरखा सेना के प्रमुख अमर सिंह थापा द्वारा इस किले का निर्माण 1900 ईस्वी में पाल युद्ध में ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ने के लिए करवाया गया था। किले में 180 साल पुरानी तोपें हैं और आज यह इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। जिसे आपको अपने कसौली दौरे के दौरान जरुर देखने जाना चाहिए।

गोरखा किला Gorkha Fort
गोरखा किला Gorkha Fort

यह भी पढ़े:- कुदरत व अध्यात्म का अनोखा संगम है अरुणाचल प्रदेश का यह शहर: तवांग Tawang

कसौली जाने का सबसे अच्छा:-

कसौली साल भर घूमने के लिए एक सुंदर जगह है। हालांकि, अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है जब मौसम सुखद होता है और आसपास के दृश्य साफ होते हैं।

कैसे पहुंचे:-

फ्लाइट से:-

कसौली का निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ हवाई अड्डा है जो कसौली से लगभग 60 किमी की दूरी पर स्थित है यह हवाई अड्डा माहा नगरों से जुड़ा हुआ है यहाँ से आप कसौली तक टैक्सी या बस से पहुँच सकते है|

सड़क मार्ग:-

बता दें कि कसौली सड़क मार्ग द्वारा भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, सोलम, शिमला, चंडीगढ़ और अंबाला जैसी जगहों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दिल्ली और चंडीगढ़ से कसौली के लिए नियमित और लगातार बस सेवा उपलब्ध है।

रेल द्वारा:-

अगर आप रेल मार्ग द्वारा कसौली जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता दे कि कसौली का अपना खुद का कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। कसौली से सबसे निकटतम लगभग 25.7 किमी दूर स्थित रेलवे स्टेशन कालका है। यहाँ से आप बस और टैक्सी की सहायता से कसौली पहुँच सकते है|

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Harish Negi
Harish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Harish Negi "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के लिए मूल्यवान सदस्य हैं। जानकारी की दुनिया में उनकी गहरी रुचि उन्हें "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles