स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल की तबीयत शनिवार रात अचानक बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक, उन्हें गर्दन में तेज दर्द और जकड़न की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल जांच कर उपचार शुरू किया और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।शनिवार यानी 15 नवंबर की देर रात जब टीम होटल में खिलाड़ियों की फिटनेस रूटीन चल रही थी, उसी दौरान शुभमन ने अपनी गर्दन में असहजता महसूस की। पहले उन्होंने इसे सामान्य मांसपेशियों के दर्द के तौर पर नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ ही घंटों में दर्द तेज होता चला गया। देर रात टीम प्रबंधन ने एहतियातन उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शुभमन गिल को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भर्ती किया गया। प्राथमिक जांच में मांसपेशीय खिंचाव की संभावना जताई गई है, लेकिन डॉक्टरों ने फिजिकल स्ट्रेस और ट्रैवल थकान को भी एक वजह माना है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी फिजियोथैरेपी और ऑब्जर्वेशन में लगी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, गिल को 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।टीम इंडिया के मैनेजमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है, कप्तान शुभमन गिल की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में रखा गया है। टीम के फिजियो और डॉक्टर उनके साथ लगातार संपर्क में हैं।
यह भी पढ़ें:उत्तराखंड का हेल्थ सिस्टम होगा मजबूत, जल्द भर्ती होंगे 287 चिकित्सा अधिकारी
शुभमन गिल हाल के दिनों में भारतीय क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं। कप्तान के तौर पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और टीम को कई बार मजबूत शुरुआत दिलाई है। उनके फिटनेस स्तर और खेल के प्रति अनुशासन को देखकर फैंस भी उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य मानते हैं।टीम इंडिया की आने वाली सीरीज को ध्यान में रखते हुए यह घटना टीम प्रबंधन और प्रशंसकों, दोनों के लिए चिंता का विषय है। कोलकाता में चल रही प्रैक्टिस सेशन पर भी इसका असर पड़ा है, क्योंकि कप्तान की अनुपस्थिति में टीम की रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है। हालांकि, टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी और कोच स्टाफ ने भरोसा जताया है कि शुभमन जल्द पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटेंगे।समाचार एजेंसियों के अनुसार, शुभमन गिल को कुछ दिनों का आराम सलाह दी जा सकती है। डॉक्टरों ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि वे आगामी मैचों में खेल पाएंगे या नहीं।
फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं।फैंस भी सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर “Get Well Soon Shubman” ट्रेंड कर रहा है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी बयान जारी करते हुए कहा है कि कप्तान की सेहत सर्वोच्च प्राथमिकता है और टीम उनके पूरी तरह ठीक होने तक उन्हें आराम देने के पक्ष में है।अगर सब कुछ सामान्य रहा, तो उम्मीद है कि शुभमन गिल अगले सप्ताह तक रिकवरी मोड में लौट सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उचित आराम और फिजियोथेरेपी के बाद वे पूरी फिटनेस हासिल कर सकते हैं।क्रिकेट प्रेमियों की दुआएं हैं कि टीम इंडिया के कप्तान जल्द मैदान पर लौटें और एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाएं।
