19.7 C
Uttarakhand
Wednesday, May 28, 2025

SBI CBO भर्ती 2025: 2600 पदों पर आवेदन शुरू

SBI CBO भर्ती 2025:-भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पद के लिए 2600 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। SBI CBO भर्ती 2025 एक शानदार अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो पहले से बैंकिंग अनुभव रखते हैं और स्थायी सरकारी नौकरी चाहते हैं। यह नौकरी प्रोफाइल सुरक्षा, स्थायित्व और प्रतिष्ठा तीनों प्रदान करता है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में की जा रही है। यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

SBI CBO की महत्वपूर्ण तिथियाँ:-

  • आवेदन प्रारंभ: 09 मई 2025
  • अंतिम तिथि: 29 मई 2025
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 मई 2025
  • परीक्षा तिथि: जुलाई 2025 (संभावित)
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा

आवेदन शुल्क:-

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹750/-
  • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: ₹0/- (कोई शुल्क नहीं)
  • भुगतान माध्यम: डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / ऑफलाइन मोड

पदों का विवरण:-

पोस्ट का नाम कुल पद योग्यता
SBI सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) 2600 किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक + 2 वर्षों का कार्य अनुभव + स्थानीय भाषा का ज्ञान

 

आयु सीमा (31/04/2025 के अनुसार):-

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 30 वर्ष
  • आयु में छूट नियमानुसार लागू

राज्यवार रिक्तियाँ:-

राज्य का नाम भाषा पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश हिंदी / उर्दू 280
दिल्ली / उत्तराखंड / हरियाणा / उत्तर प्रदेश हिंदी 30
मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़ हिंदी 200
राजस्थान हिंदी 201
ओडिशा उड़िया 100
तेलंगाना तेलुगु 230
पश्चिम बंगाल / सिक्किम / अंडमान निकोबार बांग्ला / नेपाली 150
महाराष्ट्र / गोवा मराठी / कोंकणी 350
असम / पूर्वोत्तर राज्य असमी, बंगाली, बोडो, मिज़ो, कोकबोरोक आदि 100
गुजरात / दादरा नगर हवेली / दमन दीव गुजराती 240
आंध्र प्रदेश तेलुगु / उर्दू 180
कर्नाटक कन्नड़ 250
जम्मू-कश्मीर / लद्दाख / हिमाचल / पंजाब / हरियाणा हिंदी / पंजाबी / उर्दू 80
तमिलनाडु / पुडुचेरी तमिल 120
केरल / लक्षद्वीप मलयालम 90

चयन प्रक्रिया:-

  • ऑनलाइन परीक्षा
    • वस्तुनिष्ठ परीक्षा (अंग्रेज़ी, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य जागरूकता, कंप्यूटर)
    • वर्णनात्मक परीक्षा (पत्र लेखन और निबंध)
  • स्क्रीनिंग राउंड
  • साक्षात्कार (50 अंक)
  • स्थानीय भाषा परीक्षण (जहां लागू हो)

ज़रूरी दस्तावेज़:-

  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठा छाप, हस्तलिखित घोषणा
  • पहचान पत्र (आधार/पैन)
  • जन्म प्रमाण
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • अनुभव प्रमाणपत्र (2 वर्ष)

आवेदन प्रक्रिया:-

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Careers” सेक्शन में “Current Openings” पर क्लिक करें।
  3. CBO भर्ती 2025 अधिसूचना पढ़ें और “Apply Online” पर क्लिक करें।
  4. कृपया सभी दस्तावेज़ों की जाँच करें और उन्हें एकत्र करें – हस्तलेखन, पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण।
  5. आवेदन पत्र जमा करने से पहले पूर्वावलोकन और सभी कॉलम को ध्यान से देखें।
  6. यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे जमा करना होगा।
  7. यदि आपने आवश्यक आवेदन शुल्क नहीं दिया है तो आपका फॉर्म पूरा नहीं हुआ है।
  8. अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
  9. फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य में एडमिट कार्ड निकलते समय, पेपर के समय और रिजल्ट के समय आपके काम आएगा इसे अवश्य निकाले।

महत्वपूर्ण लिंक:-

अन्य भर्तिया :-

 

amazon

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Harish Negi
Harish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Harish Negi "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के लिए मूल्यवान सदस्य हैं। जानकारी की दुनिया में उनकी गहरी रुचि उन्हें "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles