The Cotton Corporation of India Ltd. (भारतीय कपास निगम लिमिटेड ), जो भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है, ने 9 मई 2025 को अपनी नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती CCI के विभिन्न शाखा कार्यालयों और मुख्यालय (नवी मुंबई) के लिए की जा रही है।
CCI में नौकरी केवल सुरक्षित ही नहीं बल्कि सम्मानजनक भी है। यदि आप कृषि, प्रबंधन या तकनीकी क्षेत्र से हैं, तो यह अवसर आपके लिए एक बढ़िया करियर स्टार्ट बन सकता है आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी अहम जानकारियाँ।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:-
- आवेदन आरंभ: 9 मई 2025, सुबह 10:00 बजे
- अंतिम तिथि: 24 मई 2025, रात 11:55 बजे
कुल पद और विवरण:-
Sl No. | पोस्ट कोड | पद का नाम | कुल रिक्तियाँ (नियमित + बैकलॉग) | अधिकतम आयु सीमा | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|---|---|---|---|
1 | 101 | प्रबंधन प्रशिक्षु (मार्केटिंग) | 10 (9 नियमित + 1 बैकलॉग) | 30 वर्ष | MBA in Agri Business Management / Agriculture related Management equivalent to MBA |
2 | 102 | प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) | 10 (7 नियमित + 3 बैकलॉग) | 30 वर्ष | CA / CMA |
3 | 103 | कनिष्ठ वाणिज्यिक कार्यकारी | 125 (115 नियमित + 10 बैकलॉग) | 30 वर्ष | B.Sc. (Agriculture) with 50% (SC/ST/PwBD: 45%) |
4 | 104 | कनिष्ठ सहायक (कपास परीक्षण प्रयोगशाला) | 2 (1 SC + 1 OBC) | 30 वर्ष | Diploma in Electricals / Electronics / Instrumentation with 50% (SC/ST/PwBD: 45%) |
विशेष आरक्षण: कनिष्ठ वाणिज्यिक के पदों में से 5 PwBD और 17 Ex-servicemen के लिए आरक्षित हैं।
पात्रता शर्तें:-
- राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक
- आयु सीमा: अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
- शैक्षणिक योग्यता: उपरोक्त तालिका अनुसार संबंधित डिग्री या डिप्लोमा
चयन प्रक्रिया:-
- ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- साक्षात्कार (केवल MT पदों के लिए)
- दस्तावेज़ सत्यापन
आवेदन शुल्क:-
- सामान्य / ओबीसी: ₹1000/-
- एससी / एसटी / PwBD: ₹250/-
- भुगतान माध्यम: ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग)
वेतनमान: (आज की तिथि के अनुसार):-
- प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) – रु. 30,000 – 1,20,000 (आईडीए)
- प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) – रु. 30,000 – 1,20,000 (आईडीए)
- जूनियर वाणिज्यिक कार्यकारी – रु. 22000-90000 (आईडीए)
- जूनियर सहायक (कपास परीक्षण प्रयोगशाला) रु. 22000-90000 (आईडीए)
आवेदन कैसे करें?
- cotcorp.org.in पर जाएँ
- Recruitment 2025 सेक्शन पर क्लिक करें
- अधिसूचना पढ़ें और “Apply Online” पर क्लिक करें
- कृपया सभी दस्तावेज़ों की जाँच करें और उन्हें एकत्र करें – हस्तलेखन, पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले पूर्वावलोकन और सभी कॉलम को ध्यान से देखें।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे जमा करना होगा।
- यदि आपने आवश्यक आवेदन शुल्क नहीं दिया है तो आपका फॉर्म पूरा नहीं हुआ है।
- अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
- फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य में एडमिट कार्ड निकलते समय, पेपर के समय और रिजल्ट के समय आपके काम आएगा इसे अवश्य निकाले।
महत्वपूर्ण लिंक:-
अन्य भर्तियां :-
- उत्तराखंड PCS 2025 परीक्षा: आवेदन, महत्वपूर्ण तिथियाँ और चयन प्रक्रिया
- समूह-ग की 13 भर्तियों का महासंग्राम: मई से अक्टूबर तक चलेंगी परीक्षाएं
- बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) कार्यालय सहायक (चपरासी) भर्ती 2025