Samsung One UI 8: नया डिज़ाइन, फ़ीचर्स:-
Samsung का One UI 8.0 अपडेट Galaxy स्मार्टफोनों और टैबलेट्स के लिए Android 16 पर आधारित अगला प्रमुख सॉफ़्टवेयर वर्जन है। यह अपडेट पुराने वर्जन की तुलना में उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
One UI 7 की स्लो रोलआउट प्रक्रिया के कारण यूज़र्स में जो निराशा देखी गई थी, उसे दूर करने के लिए Samsung ने अब One UI 8 को लेकर तेज़ी से काम करना शुरू किया है।
कंपनी की ओर से जारी एक शुरुआती डेवलपमेंट बिल्ड के लीक ने यह साफ़ कर दिया कि Samsung ने One UI 7 और 8 दोनों को साथ-साथ विकसित किया है, जिससे फोकस थोड़ा बंटा जरूर लेकिन अब रोलआउट की प्रक्रिया तेज़ हो चुकी है।
One UI 8 फीचर्स : डिज़ाइन और इंटरफ़ेस में बदलाव
One UI 8 में यूज़र इंटरफेस में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब पॉपअप्स, मेन्यू कार्ड्स, और ऑप्शन विंडोज़ में ब्लर और फ्रोस्टेड बैकग्राउंड देखने को मिलेगा।
- Gallery ऐप में जहां पहले विकल्प कार्ड नॉन-ट्रांसपेरेंट थे, अब वहां पर बैकग्राउंड इमेज के साथ डिम और फ्रोस्टेड कार्ड दिखाई देंगे, जिससे फोकस और विजिबिलिटी बेहतर होगी।
- Screen Recorder जैसे फीचर्स में भी ट्रांसलूसेंट UI दिखाई देगा जो One UI 7 से काफी अलग है।
One UI 8 की एनीमेशन में ColorOS जैसा स्मूद अनुभव
एनीमेशन की बात करें तो One UI 8 में Oppo के ColorOS जैसे स्मूद ट्रांजिशन देखने को मिलेंगे। ऐप खोलने और बंद करने की गति पहले से कहीं बेहतर है। Ice Universe द्वारा शेयर की गई वीडियो तुलना में One UI 8 के ट्रांजिशन कर्व्स ColorOS 15 के बेहद करीब बताए गए हैं। Samsung अब स्मूद और रेस्पॉन्सिव यूआई एनिमेशन की दिशा में आगे बढ़ चुका है।
Samsung One UI 8 vs OPPO ColorOS15, the transition curve is very close in the aspect of app opening animation. pic.twitter.com/Utu8yM2x8k
— ICE CAT (@UniverseIce) May 10, 2025
लॉक स्क्रीन क्लॉक फॉन्ट विकल्पों का विस्तार
लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन को भी One UI 8 में एक नया रूप दिया गया है। अब यूज़र दिन और तारीख की स्थिति को मनचाहे स्थान पर सेट कर सकते हैं और क्लॉक के लिए नए फॉन्ट स्टाइल्स चुन सकते हैं।
इन सभी विकल्पों को ऑपरेटिंग सिस्टम ऑटो कलर सजेशन के ज़रिए कंट्रोल करेगा, जिसे यूज़र मैनुअली भी चुन सकते हैं।
Now Brief में ‘Listen’ ऑप्शन
Samsung अब Now Brief फीचर को ऑडियो वर्जन में भी लाने पर काम कर रहा है। “Listen Brief” नाम की यह सुविधा यूज़र्स को दिन की जानकारी (मौसम, ट्रैफिक, कैलेंडर, न्यूज़) सुनने की सुविधा देगी।
- यह सुविधा प्ले, पॉज़ और स्टॉप बटन के साथ आएगी
- आप Samsung या Google Text-to-Speech वॉइस चुन सकेंगे
- यह फीचर नेत्रहीनों, ड्राइविंग के समय, या व्यस्त समय में बहुत उपयोगी हो सकता है
Samsung Messages में नए फीचर्स
One UI 8 के साथ Samsung Messages को Google Messages जैसे फीचर्स मिल सकते हैं:
- Birthday Reminder: सेव किए गए कॉन्टैक्ट के जन्मदिन पर नोटिफिकेशन
- Live Location Sharing: Samsung Find ऐप के ज़रिए लाइव लोकेशन शेयरिंग
- Emoji / Sticker Reactions: Google Messages जैसे स्टिकर और इमोजी रिएक्शन
- Now Brief द्वारा संदिग्ध संदेशों पर अलर्ट
नया सिक्योरिटी फ़ीचर: Intrusion Detection
सिक्योरिटी के मोर्चे पर One UI 8 में Google द्वारा तैयार किया गया Intrusion Detection फीचर भी शामिल किया जा सकता है। यह फीचर तब सक्रिय होता है जब डिवाइस में कुछ असामान्य होता है, जैसे
- नया ऐप इंस्टॉल करना,
- ब्लूटूथ कनेक्शन बनना,
- लॉक स्क्रीन खुलना आदि।
यह सभी गतिविधियों का लॉग रखेगा जिसे उपयोगकर्ता बाद में जांच सकते हैं।
One UI 8 न केवल डिज़ाइन और यूज़र इंटरफेस में बड़ा बदलाव है, बल्कि यह Samsung की तरफ से यूज़र्स को एक परिष्कृत और सुरक्षित अनुभव देने की दिशा में एक नया कदम है।
नोट :-उपरोक्त जानकारी रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित है। Samsung की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।जैसे ही नए इनपुट या आधिकारिक घोषणाएं सामने आएंगी, इस जानकारी को अपडेट किया जाएगा।
और पढ़ें :-
- One UI 8 : नया डिज़ाइन, एनिमेशन और स्मार्ट फीचर्स की पूरी जानकारी
- Samsung Galaxy S23 सीरीज़ को मिला Android 15 आधारित One UI 7 अपडेट