NIACL Apprentices Recruitment 2025, ऑनलाइन आवेदन शुरू
The New India Assurance Company Limited (NIACL), भारत सरकार के अधीन एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनी, ने वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती Apprentices Act 1961 और कंपनी की Apprenticeship Policy के अनुसार की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 6 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 20 जून 2025 |
ऑनलाइन परीक्षा (संभावित) | 26 जून 2025 |
कुल सीटें | 500 |
स्टाइपेंड | ₹9,000/- प्रति माह |
भर्ती विवरण:
कुल प्रशिक्षण सीटें: 500
स्थान: भारत के विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
स्टाइपेंड: ₹9,000/- प्रति माह (केवल स्टाइपेंड मिलेगा, कोई अन्य लाभ नहीं)
शैक्षिक योग्यता:
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- स्नातक की डिग्री 01.04.2021 या उसके बाद पूरी होनी चाहिए।
- जो उम्मीदवार पहले से किसी कंपनी में अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं या अनुभव रखते हैं, वे पात्र नहीं हैं।
आयु सीमा (01.06.2025 के अनुसार):
- न्यूनतम: 21 वर्ष
- अधिकतम: 30 वर्ष
- जन्म तिथि: 02.06.1995 से 01.06.2004 के बीच (दोनों दिन सहित)
आयु में छूट:
श्रेणी | छूट |
---|---|
SC/ST | 5 वर्ष |
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) | 3 वर्ष |
PwBD | 10 वर्ष |
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं | सामान्य – 35 वर्ष, OBC – 38 वर्ष, SC/ST – 40 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया:
- अभ्यर्थी को पहले NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in/) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- फिर NIACL अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद BFSI SSC की ओर से परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए ईमेल मिलेगा।
- अभ्यर्थियों को एक राज्य का चयन करना होगा, जिसमें उनकी पोस्टिंग होगी।
आवेदन/परीक्षा शुल्क (GST सहित):
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / OBC | ₹944/- |
सभी महिला अभ्यर्थी | ₹708/- |
SC/ST | ₹708/- |
PwBD | ₹472/- |
चयन प्रक्रिया:
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (60 मिनट, कुल 100 अंक)
विषय | प्रश्न | अंक | माध्यम |
---|---|---|---|
सामान्य/वित्तीय ज्ञान | 25 | 25 | हिंदी/अंग्रेज़ी |
सामान्य अंग्रेज़ी | 25 | 25 | अंग्रेज़ी |
गणितीय और तार्किक योग्यता | 25 | 25 | हिंदी/अंग्रेज़ी |
कंप्यूटर ज्ञान | 25 | 25 | हिंदी/अंग्रेज़ी |
2. स्थानीय भाषा परीक्षण:
जिस राज्य के लिए आवेदन किया गया है, उसकी स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। अगर 10वीं/12वीं की मार्कशीट में वह भाषा शामिल हो, तो यह परीक्षण नहीं देना होगा।
और पढ़ें :-SSC GD Constable Result 2025: रिज़ल्ट जल्द घोषित, जानें मेरिट लिस्ट कहां और कैसे देखें
दस्तावेज़ सत्यापन:
सफल अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की मूल और स्वयं सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी:
- आधार/पैन/वोटर ID
- 10वीं, 12वीं, स्नातक की अंकतालिकाएं
- श्रेणी प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS/PwBD)
- CGPA कन्वर्ज़न प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- स्थानीय भाषा प्रमाण (यदि लागू हो)
शारीरिक/चिकित्सकीय उपयुक्तता:
चयनित अभ्यर्थी को चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित किया जाना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण की अवधि: 12 महीने (1 वर्ष)
ध्यान दें :
यह नौकरी नहीं है यह अप्रेंटिसशिप है। प्रशिक्षण के बाद कंपनी स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं देती।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से मान्य होगा।
- एक अभ्यर्थी केवल एक आवेदन ही कर सकता है।
- आवेदन और शुल्क भुगतान के बाद परिवर्तन की अनुमति नहीं है।
- कोई भी गलत जानकारी या दस्तावेज़ गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
- परीक्षा अपने कैमरा-सक्षम डिवाइस (लैपटॉप/टैब/स्मार्टफोन) से देना होगा।
निष्कर्ष:
यदि आप एक फ्रेश ग्रेजुएट हैं और किसी प्रतिष्ठित सरकारी बीमा कंपनी के साथ काम करने का अनुभव पाना चाहते हैं, तो NIACL अपरेंटिसशिप 2025 आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। एक बार नोटिफिकेशन अवश्य पड़ें |
- Notification पढ़ें
- साइट लिंक :-nats.education.gov.in/