SSC CGL 2025 Notification कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज, 9 जून 2025, को SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट — ssc.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में Group B और Group C के प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। SSC CGL 2025 भर्ती उन सभी ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो केंद्र सरकार की एक प्रतिष्ठित नौकरी चाहते हैं।
यदि आप पात्र हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें और अपनी तैयारी आज से ही शुरू करें। नीचे हम इस भर्ती की हर महत्वपूर्ण जानकारी को आसान भाषा में विस्तार से समझा रहे हैं। योग्य उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL 2025 भर्ती महत्वपूर्ण तिथियाँ – SSC CGL 2025
क्र. | विवरण | तिथि |
---|---|---|
1. | आवेदन प्रारंभ | 09 जून 2025 |
2. | अंतिम तिथि | 04 जुलाई 2025 |
3. | शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 05 जुलाई 2025 |
4. | फॉर्म करेक्शन विंडो | पहली बार – ₹200, दूसरी बार – ₹500 |
5. | टियर 1 परीक्षा | 13-30 August 2025 |
6. | टियर 2 परीक्षा | दिसंबर 2025 |
SSC CGL 2025 Notification : कितनी हैं वैकेंसी?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2025 परीक्षा के लिए विभागवार रिक्तियों की सूची जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार विभागों के अनुसार रिक्तियां देखकर आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष ग्रुप B और ग्रुप C के लिए कुल 14,582 पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि SSC CGL अधिसूचना के अंतर्गत जारी होने वाली रिक्तियों की संख्या हर साल बदलती रहती है।
पिछले वर्ष SSC CGL में आयोग ने कुल 18,174 पदों का विज्ञापन जारी किया था, जिसमें से 7,567 पद सामान्य वर्ग, 2,762 अनुसूचित जाति, 1,606 अनुसूचित जनजाति, 4,521 अन्य पिछड़ा वर्ग, और 1,718 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित थे। तुलना करें तो 2023 में 8,415 पद, जबकि 2022 में 37,409 पदों की घोषणा की गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हर वर्ष पदों की संख्या में बड़ा बदलाव देखा जाता है।
और पढ़ें :-SSC Stenographer Grade C & D भर्ती 2025 – 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर!
पदों का विवरण (संभावित)
SSC CGL के माध्यम से विभिन्न विभागों में निम्नलिखित प्रमुख पदों पर भर्ती होती है:
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
- इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
- असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर (AEO)
- असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO)
- जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO)
- स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर
- सब इंस्पेक्टर (CBI / NIA)
- अकाउंटेंट / जूनियर अकाउंटेंट
- टैक्स असिस्टेंट
- क्लर्क व अन्य Group C पद
कुल पदों की संख्या SSC द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।
यह भी पढ़े:- AP EAMCET 2025 Result घोषित: यहाँ देखें स्कोरकार्ड, रैंक और काउंसलिंग डिटेल्स
शैक्षणिक योग्यता
- सामान्य पदों के लिए:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree)। - AAO पद के लिए:
स्नातक + वाणिज्य / चार्टर्ड अकाउंटेंसी / मैनेजमेंट / फाइनेंस आदि में डिग्री या डिप्लोमा। - JSO पद के लिए:
गणित/स्टैटिस्टिक्स/इकोनॉमिक्स में स्नातक डिग्री।
आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 से 32 वर्ष (पद अनुसार)
- आरक्षण के अनुसार छूट: SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10 वर्ष तक की छूट
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / OBC / EWS | ₹100/- |
SC / ST / महिला / दिव्यांग | ₹0/- (छूट) |
सुधार शुल्क (पहली बार) | ₹200/- |
सुधार शुल्क (दूसरी बार) | ₹500/- |
चयन प्रक्रिया – SSC CGL 2025
SSC CGL परीक्षा कुल चार चरणों (Tiers) में होती है:
Tier-I (CBT – कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति – 25 प्रश्न
- सामान्य जागरूकता – 25 प्रश्न
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 25 प्रश्न
- अंग्रेज़ी भाषा – 25 प्रश्न
- कुल प्रश्न: 100 | कुल अंक: 200 | समय: 1 घंटा
- नकारात्मक अंकन: 0.50 अंक प्रति गलत उत्तर
Tier-II (CBT)
- पेपर-I (सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य)
- मैथ्स और इंग्लिश
- पेपर-II: Junior Statistical Officer
- पेपर-III: Assistant Audit Officer / Assistant Accounts Officer
इस चरण में भी निगेटिव मार्किंग लागू होती है।
Tier-III:
- डिस्क्रिप्टिव पेपर (Essay/Letter in English/Hindi) – 100 अंक – 60 मिनट
Tier-IV:
- डेटा एंट्री स्किल टेस्ट (DEST) / CPT (कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट)
यह भी पढ़े:- UPSC CSE Prelims Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? कट-ऑफ हो सकती है सबसे कम
SSC CGL 2025: वेतन स्तर और विभागवार पद विवरण
- Pay Level 7 (₹44,900 – ₹1,42,400):-
पद | विभाग | आयु सीमा |
---|---|---|
Assistant Section Officer (ASO) | Central Secretariat Service | 20–30 वर्ष |
ASO | Intelligence Bureau | 18–30 वर्ष |
ASO | Ministry of Railways | 20–30 वर्ष |
ASO | Ministry of External Affairs | 20–30 वर्ष |
ASO | AFHQ | 20–30 वर्ष |
ASO | Ministry of Electronics & IT | 18–30 वर्ष |
Assistant / ASO | अन्य मंत्रालय / विभाग | 18–30 वर्ष |
Inspector (Income Tax) | CBDT | 18–30 वर्ष |
Inspector (Central Excise) | CBIC | 18–30 वर्ष |
Preventive Officer | CBIC | 18–30 वर्ष |
Examiner (Inspector) | CBIC | 18–30 वर्ष |
Assistant Enforcement Officer (AEO) | Directorate of Enforcement (Revenue Dept.) | 18–30 वर्ष |
Sub Inspector (SI) | CBI | 20–30 वर्ष |
Inspector (Posts) | Department of Posts | 18–30 वर्ष |
Inspector | Narcotics Bureau (Finance Ministry) | 18–30 वर्ष |
Section Head | DGFT | 18–30 वर्ष |
- Pay Level 6 (₹35,400 – ₹1,12,400):-
पद | विभाग | आयु सीमा |
---|---|---|
Assistant / ASO | अन्य मंत्रालय / विभाग | 18–30 वर्ष |
Executive Assistant | CBIC | 18–30 वर्ष |
Research Assistant (RA) | NHRC | 18–30 वर्ष |
Divisional Accountant | C&AG | 18–30 वर्ष |
Sub Inspector (SI) | NIA | 18–30 वर्ष |
SI / Jr. Intelligence Officer | Narcotics Bureau (MHA) | 18–30 वर्ष |
Junior Statistical Officer | Ministry of Statistics | 18–32 वर्ष |
Statistical Investigator Gr.-II | Ministry of Home Affairs | 18–30 वर्ष |
Office Superintendent | CBDT | 18–30 वर्ष |
- Pay Level 5 (₹29,200 – ₹92,300)
पद | विभाग | आयु सीमा |
---|---|---|
Auditor | C&AG / CGDA / अन्य मंत्रालय | 18–27 वर्ष |
Accountant | C&AG / CGA / अन्य विभाग | 18–27 वर्ष |
Junior Accountant | अन्य मंत्रालय | 18–27 वर्ष |
- Pay Level 4 (₹25,500 – ₹81,100)
पद | विभाग | आयु सीमा |
---|---|---|
Postal Assistant / Sorting Assistant | डाक विभाग | 18–27 वर्ष |
Senior Secretariat Assistant / UDC | केंद्रीय मंत्रालय (CSCS को छोड़कर) | 18–27 वर्ष |
Senior Administrative Assistant | MES, रक्षा मंत्रालय | 18–27 वर्ष |
Tax Assistant | CBDT & CBIC | 18–27 वर्ष |
Sub Inspector | Narcotics Bureau (वित्त मंत्रालय) | 18–27 वर्ष |
आवेदन कैसे करें?
SSC CGL 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ssc.gov.in/
- One Time Registration (OTR) करें, यदि नया यूजर हैं।
- “CGL 2025” पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- कृपया सभी दस्तावेज़ों की जाँच करें और उन्हें एकत्र करें – हस्तलेखन, पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले पूर्वावलोकन और सभी कॉलम को ध्यान से देखें।
- यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे जमा करना होगा।
- यदि आपने आवश्यक आवेदन शुल्क नहीं दिया है तो आपका फॉर्म पूरा नहीं हुआ है।
- अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
SSC CGL 2025 आवेदन लिंक:-
- ऑनलाइन आवेदन करें: यहाँ क्लिक करें
- SSC CGL 2025 अधिसूचना डाउनलोड करें: यहाँ क्लिक करें
- आधिकारिक वेबसाइट: यहाँ क्लिक करें