27.1 C
Uttarakhand
Monday, April 28, 2025

पर्थ टेस्ट में कंगारुओं के खिलाफ कोहली, यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक।

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच आज तीसरे दिन का खेला गया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 12 रन बनाए हैं। मेजबान टीम भारत से अभी भी 522 रन पीछे हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा 9 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद हैं. पैट कमिंस 2 रन और मार्नस लाबुशेन को 3 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. जबकि नाथन मैकस्वीनी बिना खाता खोले आउट हो गए. वहीं भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट और मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी के 487 रन से पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से भारत के सामने कुल बढ़त 533 रन की हुई और 534 रन का लक्ष्य दिया।

amazon great summer sale 2025

विराट कोहली के शतक का सभी को इंतजार था। उनके शतक लगाते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर से पारी घोषित करने का फैसला लिया गया। विराट ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। विराट ने लियोन की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक और ओवरऑल तीनों प्रारूप मिलाकर 81वां शतक लगाया। यह ऑस्ट्रेलिया में उनका सातवां शतक रहा। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन ने छह शतक लगाए थे। विराट के अलावा नीतीश रेड्डी 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। नीतीश और विराट ने सातवें विकेट के लिए 54 गेंद में 77 रन की नाबाद साझेदारी की।

विराट से पहले यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा था और उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा था। वहीं, केएल राहुल ने पांच चौके की मदद से 77 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 25 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल कुछ खास नहीं कर सके और 1-1 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 मेगा ऑक्शन: अर्शदीप सिंह बन सकते है सबसे महंगे गेंदबाज, हुई नोटो की बरसात।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles