16.4 C
Uttarakhand
Tuesday, April 29, 2025

जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह, क्या कहते है आपके सितारे।

मेष से लेकर मीन राशि सभी 12 राशियों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहेगा. ज्योतिष से जानिए 28 अप्रैल से 4 मई तक आने वाले 7 दिनों का साप्ताहिक राशिफल।

1. मेष राशि- मेष राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार के दृष्टिकोण से अभी थोड़ा सा मध्यम कहा जाएगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। सप्ताह की शुरुआत में घबराहट, बेचैनी व सुस्ती बनी रहेगी। मध्य में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। सूर्य को जल दें और तांबे की वस्तु पास रखें शुभ होगा।

amazon great summer sale 2025

2. वृषभ राशि- आय के जरिए बढ़ रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य अभी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान में सुधार है। व्यापार भी लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता रहेगी। मन को परेशानी रहेगी। मध्य में सितारों की तरह चमकेंगे। शुभता के प्रतीक बन जाएंगे। अंत में व्यावसायिक सफलता मिल सकती है लेकिन निवेश अभी वर्जित रहेगा। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

3. मिथुन राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा सा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान ठीक ठाक है लेकिन बहुत अच्छी स्थिति अभी नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नए सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मध्य में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। अंत से सबकुछ सामान्य होने लगेगा। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

4. कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी लेकिन पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान, व्यापार ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अंत खर्चीला हो सकता है और अज्ञात भय देने वाला हो सकता है। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

5. सिंह राशि- सिंह राशि की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। बहुत सारे ग्रह आपके अष्टम भाव में अभी हैं, जो तरह-तरह के नुकसान देते हैं। अपने गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा लेकिन अपमानित होने का भय रहेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बच्चों का साथ होगा। प्रेम का साथ होगा। यह सप्ताह शुभ है। पीली वस्तु पास रखें।

6. कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ेंगे। कार्य चलने लगेंगे, गति मिल जाएगी। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। हरी वस्तु पास रखें।

7. तुला राशि- तुला राशि की स्थिति ठीक कही जाएगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अभी प्रभावित दिख रहा है। सरकारी तंत्र का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर और साथ पर ध्यान दें। खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। मध्य चोट-चपेट देने वाला हो सकता है। किसी परेशानी में डालने वाला होगा। अंत सामान्य हो जाएगा और धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। कुल मिलाकर कोई खास सप्ताह नहीं है। मध्यम सप्ताह कहा जाएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

8. वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य पहले से थोड़ा पहले से बेहतर हुआ है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान भी अच्छी स्थिति में नहीं है। व्यापार लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। मध्य में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। एक शुभ समय बिताएंगे। छुट्टी का महसूस करेंगे। अंत में बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। परेशानी में पड़ सकते हैं। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

9. धनु राशि- गृहकलह के बड़े संकेत हैं। ध्यान से चलिएगा। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान संभव है। मध्य में शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। अंत में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक जीवन और पर्सनल जीवन बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

10. मकर राशि- व्यावसायिक सफलता मिल रही है। कई तरह के व्यापार के न्यौते मिल रहे हैं। कुल मिलाकर समय ठीक ठाक है। कान, नाक व गला की परेशानी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। मध्य में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। अंत में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

11. कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश वर्जित रहेगा। कुटुंबों में अड़चन है। कई तरह के लोग समीप आएंगे। व्यापार ठीक है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारिक सफलता मिलेगी। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। मध्य में भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कोई उत्सव संभव है। अंत में लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएं। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

12. मीन राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में धन हानि के संकेत हैं। निवेश मत करिए। जुबान पर काबू रखें। मध्य में व्यापार विस्तार के प्रबल योग बनेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। शिव जी को प्रणाम करना व उनका जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया 2025: 29 या 30 अप्रैल? यहां जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा नियम। 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles