27.1 C
Uttarakhand
Monday, April 28, 2025

हृदय विदारक घटना: ओवरलोडिंग बस ने छीन ली 36 लोगो की जिंदगियां, जाने कैसे हुआ हादसा।

अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में बीते सोमवार को एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई, यह बस दुर्घटना बहुत दुखदाई है, इसने एब बार फिर हम सबको अंदर तक झकझोर दिया है। आपको बता दे कि अल्मोड़ा के जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हैं। रामनगर अस्पताल से छह यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। 11 को अन्य जगह रेफर किया गया है। नौ लोग रामनगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। खतरनाक मोड़ पर बस मोड़ते समय कमानी टूटने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। यह घटना देवभूमि के लिए एक निंदनीय घटना है। गढ़वाल यूजर्स कोऑपरेटिव सोसायटी (यूजर्स) की 42 सीटर बस में 63 यात्री सवार थे। हादसे में 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में दस महिलाओं के अलावा बुजुर्ग और बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें:जानिए अपना 5 नवंबर 2024 का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे।

amazon great summer sale 2025

कैसे घटी यह घटना?

बस पौड़ी गढ़वाल के किनाथ से सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रामनगर के लिए चली थी। त्योहार की वजह से यात्री ज्यादा थे, जिससे बस ओवरलोड हो गई। करीब आठ बजे मरचूला के कूपी बैंड के पास चालक ने तीव्र मोड़ लेने का प्रयास किया तभी बस की कमानी टूट गई और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के दिए आदेश

सीएम धामी ने तुरंत एक्शन लेते हुए मंडल आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पौड़ी के प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी कुलवंत सिंह व रामनगर की क्षेत्रीय सहायक परिवहन अधिकारी नेहा झा को तत्काल निलंबित कर दिया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।

हादसा इतना भयावह था कि बस को काटकर शव निकालने पड़े

बस जब खाई में गिरी तो नीचे पत्थर से टकराकर वह पिचक गई। इसमें सवार यात्री बस की चेसिस में दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने अपने प्रयास से बस में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। करीब एक घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो जवानों ने कटर के जरिये बस की चेसिस काटकर शवों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर हादसे के तुरंत बाद कटर मिल जाता तो और यात्रियों को बचाया जा सकता था। बस में फंसे कई यात्रियों ने बाहर निकलने की आस में दम तोड़ दिया।

मृतक और घायलों की सूची: 

हृदय विदारक घटना: ओवरलोडिंग बस ने छीन ली 36 लोगो की जिंदगियां, जाने कैसे हुआ हादसा।

हृदय विदारक घटना: ओवरलोडिंग बस ने छीन ली 36 लोगो की जिंदगियां, जाने कैसे हुआ हादसा।

हृदय विदारक घटना: ओवरलोडिंग बस ने छीन ली 36 लोगो की जिंदगियां, जाने कैसे हुआ हादसा।

यह भी पढ़ें:अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, मृतकों की संख्या बढ़ी, 38 यात्रियों की मौत।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles