हिमांचल प्रदेश: मानसून ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। दिन प्रतिदिन लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है, हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है।
कई जगहों पर बादल फटने की घटना समाने आ रही है, साथ ही कई नदिया उफान पर है। बारिश की वजह कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं कई लोग लापता हो गए है। अब तक राज्य में भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम सुक्खू पर जानकारी दी है।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “जब से बरसात शुरू हुई है तब से 69 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, 37 लोग लापता हैं, 110 लोग घायल हुए हैं और तकरीबन 700 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है।
सड़क, पानी की परियोजनाओं को नुकसान हुआ है, बिजली की जो तारें और खंभे थे वे उजड़ गए हैं, जिसका बहुत अधिक नुकसान हुआ है। मानसून की शुरुआत में ही हिमाचल प्रदेश में ऐसा कहर ढहा है।
सीएम ने जानकारी दी कि शिमला के एक हॉर्टिकल्चर कॉलेज में फंसे 92 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
हमने फैसला लिया है कि जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें किराए के मकान में रहने के लिए 5,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।’ उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून की इस तबाही ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती पेश की है।
यह भी पढ़ें:BOB LBO Recruitment 2025: 2500 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन