16.2 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में Samsung स्मार्टफोन, Galaxy वॉच और Buds पर बेस्ट डील्स और ऑफर्स

फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में Samsung प्रोडक्ट्स पर बेस्ट डील्स

Flipkart और अमेजन ने साल की सबसे बड़ी सेल, Big Billion Days 2024 और great indian festivle  की घोषणा कर दी है। Samsung  भी अपने फ्लैगशिप Galaxy S, M और F सीरीज के स्मार्टफोन्स पर इस सेल में छूट दे रहा है। कंपनी के अनुसार, इस सेल में ग्राहक Galaxy स्मार्टफोन्स को उनके लॉन्च के बाद से अब तक के सबसे कम दामों पर प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये नज़र डालते है इस सेल में मिलने वाली बेहतरीन डील्स पर|

Galaxy S23 FE

Samsung Galaxy S23 FE, यह एक फीचर से भरपूर Samsung डिवाइस है जिसमें फ्लैगशिप फीचर्स शामिल हैं। हाल ही में इसमें सभी Galaxy AI फीचर्स जोड़े गए हैं, जिसमें सर्कुलर सर्च भी शामिल है। इसके अलावा, इसमें शानदार स्पेसिफिकेशंस हैं, जैसे कि एक बेहतरीन कैमरा सेटअप जिसमें टेलीफोटो लेंस भी है।इसे 59,999 में लॉन्च किया गया था और बाद में 54,999 किया गया था, अब सेल में यह स्मार्टफोन सिर्फ ₹27,999 में उपलब्ध होगा।

Screenshot 30 फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में Samsung स्मार्टफोन, Galaxy वॉच और Buds पर बेस्ट डील्स और ऑफर्स
img सोर्स :-Sillycorns Samsung Galaxy S23 FE

Galaxy S23

इस सेल की सबसे शानदार डील है Galaxy S23, जो पिछले साल का Samsung फ्लैगशिप फोन है।इसमें दमदार स्नैपड्रैगन 8 Gen2 प्रोसेसर, फ्लैगशिप ग्रेड कैमरा और फीचर्स हैं। यह सभी Galaxy AI फीचर्स के साथ आता है इसकी कीमत पहले 74,999 थी और बाद में 47,999 कर दी गई, अब सेल में यह स्मार्टफोन सिर्फ 37,999 में मिलेगी।इस प्राइस में यह एक बेहतरीन डील है।

Best samsung deals
Galaxy S23

Galaxy S23 Ultra

Galaxy S23 Ultra, जो एक शानदार डील पर है Galaxy S23 Ultra अभी भी पावर-पैक डिवाइस है, इसमें S Pen, फ्लैगशिप कैमरा सेटअप जिसमें 200MP का सेंसर है, और अन्य फ्लैगशिप फीचर्स शामिल हैं। यह 1,24,999 में लॉन्च किया गया था और बाद में 84,999 किया गया, लेकिन Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में यह 69999 में उपलब्ध होगा, जो इसे एक बेहतरीन फ्लैगशिप डील बनाता है।

samsung best deals
Galaxy S23 Ultra

Galaxy S24 Ultra

Samsung ने Galaxy S24 Ultra पर भी छूट की घोषणा की है, जो ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत से घटकर अब ₹1,09,999 में सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा। इस विशेष मूल्य में ₹8,000 का तत्काल कैशबैक और ₹12,000 का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस शामिल है। उपभोक्ता ₹12,000 का बैंक कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।

Galaxy S24

Samsung ने हाल ही में Galaxy S24 पर भी छूट की घोषणा की, जो ₹74,999 की शुरुआती कीमत से घटकर ₹59,999 में उपलब्ध होगा। इसमें ₹12,000 का कैशबैक और ₹3,000 का अपग्रेड बोनस भी शामिल है। साथ ही, उपभोक्ता ₹3,000 का बैंक कैशबैक भी ले सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इसके अलावा, 24 महीने के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

Galaxy S24 Plus

Galaxy S24 Plus पर भी शानदार डील है। इसमें फ्लैगशिप ग्रेड फीचर्स हैं जैसे 2K+ डिस्प्ले और सभी Galaxy AI फीचर्स। यह सामान्यतः 95000 में मिलता है अब 12GB + 256GB मॉडल के लिए सीमित समय के लिए इस बिग बिलियन डे सेल में 64,999 में उपलब्ध होगा।

samsung Galaxy S24 Plus best deals
Galaxy S24 Plus

Galaxy M और F सीरीज

Samsung Galaxy M35 5G, इस स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस, 6000mAh की बैटरी, और 4 साल के OS अपग्रेड्स जैसे बेहतरीन फीचर्स हैं। इसकी सामान्य कीमत ₹17999 है, लेकिन बैंक डिस्काउंट के साथ यह सेल में ₹13999 में मिलेगा, जो M35 के लिए एक बहुत ही अच्छी डील है।

Samsung Galaxy M35 5G best deal
Samsung Galaxy M35 5G

हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy M05 और Galaxy F05 अब ₹7,999 की लॉन्च कीमत से घटकर ₹6,499 में मिलेंगे।

उपलब्धता

Galaxy S23FE, Galaxy S23, Galaxy S23 Ultra, Galaxy S24+, और Galaxy M35 5G पर ऑफर्स 26 सितंबर 2024 से शुरू होंगे। जबकि Galaxy S24 Ultra, Galaxy S24, Galaxy M05 और Galaxy F05 पर ऑफर्स पहले से ही लाइव हैं।

और पढ़ें :-Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival 2024: सेल से बेहतरीन ऑफर्स कैसे पाएं?

Galaxy Watch पर बेहतरीन डील्स

आगे बढ़ते हैं Galaxy वॉचेस की ओर यहाँ Galaxy Watch पर शानदार डील्स मिल रही हैं, तो चलिए शुरू करते हैं नए Galaxy Watch Ultra के साथ। यह मजबूत मिलिट्री ग्रेड डिज़ाइन, नए और अधिक पावरफुल 3nm प्रोसेसर, और गैलेक्सी AI-पावर्ड हेल्थ फीचर्स के साथ आता है।

samsung Galaxy Watch Ultra best deal
Galaxy Watch Ultra

इस फ्लैगशिप Galaxy Watch की कीमत आमतौर पर 59,999 रुपये होती है, लेकिन इस सेल में यह आपको सिर्फ 49,999 रुपये में मिलेगा, साथ ही फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर 10,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिलेगा। यदि आप Galaxy Watch Ultra के साथ Fold 6 या Flip 6 भी खरीदते हैं, तो आपको 18,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

Galaxy Watch 7

जिसमें एक ब्राइट स्क्रीन है, वही पावरफुल 3nm प्रोसेसर जैसा कि Ultra में है, और Galaxy AI-पावर्ड हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। यह आपको सिर्फ 21,999 रुपये में मिलेगा, साथ ही फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर 8,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिलेगा। यदि आप Watch 7 को Fold 6 या Flip 6 के साथ खरीदते हैं, तो आपको 12,000 रुपये की छूट भी मिलेगी।

samsung Galaxy Watch 7 deals
Galaxy Watch 7

Galaxy Watch 6 Classic

अब बात करते हैं पुराने लेकिन अभी भी शानदार Galaxy Watch 6 Classic की। यह पारंपरिक घड़ी के डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें फिजिकल रोटेटिंग बेज़ल है, सभी ज़रूरी फिटनेस फीचर्स और NFC के साथ टैप-टू-पे जैसी सुविधाएं भी हैं। इसकी सामान्य कीमत 40,000 रुपये है, लेकिन इस अमेज़न सेल में यह आपको मात्र 24,999 रुपये में मिलेगा, जो एक बेहतरीन डील है।

samsung Galaxy Watch 6 Classic best deals
Galaxy Watch 6 Classic

Galaxy Watch 6 भी लगभग सभी फीचर्स Watch 6 Classic के साथ लाता है। इसकी सामान्य कीमत 23,999 रुपये है, लेकिन यह Big Billion Day Sale में आपको 14,999 रुपये में मिलेगा।

samsung Galaxy Watch 6 best deals
Galaxy Watch 6

और पढ़ें :-Huawei Mate XT: पहली बार, तीन स्क्रीन वाला स्मार्टफोन दुनिया के सामने!

Galaxy Buds पर बेहतरीन डील्स

अब चलते हैं Galaxy Buds की ओर।Galaxy Buds 3 Pro, जिसमें ब्लेड डिज़ाइन और LED लाइट्स हैं, जो बहुत शानदार दिखते हैं। इसकी साउंड क्वालिटी बेहतरीन है और एडेप्टिव ANC की सुविधा भी है। इसकी सामान्य कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन अमेज़न पर यह आपको 5,000 रुपये के बैंक कैशबैक के साथ सिर्फ 14,999 रुपये में मिलेगा।

samsung Galaxy Buds 3 Pro best deals
Galaxy Buds 3 Pro

Galaxy Buds 3 भी ब्लेड डिज़ाइन, शानदार ऑडियो, और एडेप्टिव ANC जैसी सुविधाओं के साथ आता है। यह फ्लिपकार्ट और अमेज़न दोनों पर 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसमें बैंक कैशबैक की सुविधा भी शामिल है।

samsung Galaxy Buds 3 best deals
Galaxy Buds 3

Galaxy Buds FE भी अमेज़न पर एक बेहतरीन डील के साथ आ रहा है। इसकी सामान्य कीमत 6,349 रुपये है, लेकिन यह आपको सिर्फ 4,999 रुपये में मिलेगा।

smasnug  Galaxy Buds FE best deal
Galaxy Buds FE

और पढ़ें :-Apple iPhone 16 सीरीज भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Dheeraj Negi
Dheeraj Negihttps://chaiprcharcha.in/
Dheeraj Negi एक Working Professional हैं उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन कंप्यूटर-साइंस में पूरी की है उनकी रूचि हमेशा से ही नए Gadgets और नयी टेक से रिलेटेड चीज़ों के बारे में पढ़ने और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न टेक से रिलेटेड ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles