16.2 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

फिल्म इंडस्ट्री में बुरी खबर आई सामने, मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड।

मनोरंजन डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता ने अनिल अरोड़ा ने कथित तौर पर जान दे दी है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका के पिता ने छत की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है।

जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं, जैसे ही उन्हें ये शॉकिंग खबर मिली वो अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। एक्ट्रेस के पिता के शव को अस्पताल में रखा गया है।घटना की खबर मिलते ही अरबाज खान परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। मलाइका के पिता के घर की दूरी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से महज 5 मिनट की दूरी पर है। अरबाज खान के साथ-साथ मौके पर सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं। बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। इतना ही नहीं अभी तक किसी तरह के सुसाइड नोट की बात भी सामने नही आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अनिल अरोड़ा पिछले साल बीमार हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं।

यह भी पड़े:भारतीय नौसेना में निकली SSR एसएसआर मेडिकल सहायक की भर्ती जल्द करे आवेदन|

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles