हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर दराती लहराते हुए महिलाओं और देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हल्द्वानी की व्लॉगर ज्योति अधिकारी को मुखानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ऊंचापुल निवासी जूही चुफाल ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो से कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट और भड़काऊ बयान देने से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।जूही चुफाल द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ज्योति अधिकारी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और हाल…
Author: Manish Negi
देहरादून: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार उसका इंतजार अब खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। जारी की गई समय-सारणी के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी।इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी। निदेशक डॉ. सती ने बताया कि शिक्षा परिषद की…
सल्ट: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। वीआईपी का नाम दोबारा सामने आने से जहां पूरे प्रदेश में नाराजगी है, वहीं इस घटना से आहत अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड की दो सगी बहनों ने अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने खून से पत्र लिखकर देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से न्याय की गुहार लगाई है।सल्ट क्षेत्र के चौनालस्यूं निवासी किसान मंच की प्रदेश प्रवक्ता और पहाड़ फाउंडेशन की अध्यक्ष कुसुम लता बौड़ाई और उनकी छोटी बहन संजना बौड़ाई (कक्षा दसवीं की छात्रा) ने यह पत्र काशीपुर के उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति…
उत्तरकाशी: भारत-चीन सीमा के नजदीक स्थित उत्तरकाशी जिले का ऐतिहासिक जादूंग गांव लंबे समय बाद फिर से जीवन से गुलजार होने जा रहा है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सुरक्षा कारणों से यह गांव खाली कर दिया गया था। तब से यह सीमांत क्षेत्र वीरान पड़ा था। अब सीमा पुनर्वास योजना के तहत सरकार ने इस गांव को फिर से आबाद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे यहाँ के लोगों में नई उम्मीद जागी है।उत्तरकाशी के नेलांग घाटी में बसा जादूंग गांव सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। समुद्र तल से करीब 10,000 फीट की…
हल्द्वानी: हल्द्वानी में रविवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना ने शहर को दहला दिया है। नगर निगम के एक भाजपा पार्षद पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला किसी होटल की रेकी या आपराधिक साजिश से जुड़ा नहीं, बल्कि पार्षद के बेटे और मृतक युवक के बीच चल रहे पुराने विवाद का नतीजा है। घटना रविवार देर रात की है जब काठगोदाम क्षेत्र में रहने वाला 23 वर्षीय नितिन लोहानी अपने दोस्त के साथ पार्षद के घर के बाहर पहुंचा…
देहरादून: आधुनिक दौर में जहां शादी-विवाह दिखावे और खर्च के प्रतीक बनते जा रहे हैं, वहीं खत शिलगांव के ग्रामीणों ने एक अनुकरणीय निर्णय लेकर सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पंचरा-भंजरा स्थित प्रसिद्ध महासू देवता मंदिर में ग्रामीणों की हुई बैठक में यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब गांव में होने वाले शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में फिजूलखर्ची पर रोक लगाई जाएगी।बैठक की अध्यक्षता खत स्याणा तुलसी राम शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आजकल शादियों का स्वरूप तेजी से बदलता जा रहा है। लोग दिखावे की होड़ में कर्ज तक ले लेते हैं।…
देहरादून: देहरादून में रविवार को न्याय की पुकार एक बार फिर सड़कों पर गूंज उठी। अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच की मांग को लेकर हज़ारों लोग राजधानी की सड़कों पर उतरे। भीड़ में युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक सभी तबके के लोग शामिल थे, जिन्होंने एक स्वर में कहा—“अंकिता को न्याय दो।”यह विशाल रैली परेड ग्राउंड से शुरू हुई, जहां सुबह करीब 11 बजे तक विभिन्न सामाजिक, छात्र और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि इकट्ठा हुए। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, सीपीआई, बेरोजगार संघ, उत्तराखंड मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति, गढ़वाल सभा…
हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में स्थित चंदन हॉस्पिटल में कथित अमानवीय व्यवहार के इस मामले ने एक बार फिर निजी अस्पतालों की मनमानी और स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। अल्मोड़ा से रेफर होकर हल्द्वानी पहुंची पहाड़ी महिला सीमा की मौत के बाद दो घंटे के इलाज का 80 हजार रुपये का बिल और शव को रोकने के आरोपों ने पूरे कुमाऊं में रोष की लहर पैदा कर दी है। घटना कैसे शुरू हुई अल्मोड़ा निवासी सीमा पहले से गंभीर रूप से अस्वस्थ थीं, जिसके बाद उन्हें रेफर कर सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी लाया गया। परिजनों…
चमोली/आदि बद्री। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 14 जनवरी को आदि बद्री मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार मंदिर के कपाट सुबह साढ़े पांच बजे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे, जिसके साथ ही क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत हो जाएगी। मंदिर परिसर में कपाटोद्घाटन के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और स्थानीय ग्रामीणों से लेकर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर समिति की बैठक में कपाट खुलने की तिथि और अनुष्ठानिक कार्यक्रमों को लेकर औपचारिक निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर…
द्वाराहाट। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग एक बार फिर तेज़ हो गई है। रविवार को द्वाराहाट बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे, “अंकिता को न्याय दो” और “भाजपा सरकार जवाब दो” जैसे नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर भाजपा का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया।इस मौके पर द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया…