Author: Manish Negi

Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 6 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

ओडिशा: ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के हॉस्टल में नेपाली छात्रा का शव बरामद के मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। छात्रा के बैचमेट भारतीय छात्र के बाद मंगलवार को KIIT के तीन डायरेक्टर और दो सिक्योरिटी गार्ड्स को अरेस्ट किया गया। इस मामले की जांच के लिए ओडिशा सरकार ने मंगलवार को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव वाली हाई लेवल फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। दरअसल, 16 फरवरी की शाम बी-टेक थर्ड ईयर…

Read More

महाकुम्भ 2025: तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहा दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ 2025’ अब इतिहास रच चुका है। यहां अबतक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम की है। 55 करोड़ से अधिक की यह संख्या किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मानव इतिहास की अबतक की सबसे बड़ी सहभागिता बन चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में कुल 110 करोड़ सनातनी निवास करते हैं। इस लिहाज से महाकुम्भ में देश की आधे सनातनी…

Read More

चमोली: दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों को लेकर अभी तक प्रशासनिक टीम धाम नहीं पहुंची है। धाम में पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क सहित विभिन्न यात्रा तैयारियों के कार्य होने हैं। मार्च माह में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू होंगे। जिलाधिकारी संदीप…

Read More

नई दिल्ली: BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नियम बदल दिए हैं। BCCI से जुड़़े सूत्रों के हवाले से कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है बोर्ड ने टूर्नामेंट के दौरान परिवार को खिलाड़ियों संग रहने की इजाजत दे दी है। मतलब अगर खिलाड़ी चाहे तो चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपने परिवार को साथ रख सकता है। हालांकि इसमें कंडीशन ये है कि वो सिर्फ एक मैच के लिए ऐसा कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया में खेली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद BCCI ने 10 सूत्री नियम लागू किए थे, जिसमें से एक किसी विदेशी दौरे पर…

Read More

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) की रात जो हादसा हुआ, वह किसी के भी दिल को झकझोर देगा. अनियंत्रित भीड़ में भगदड़ मचने के बाद 18 लोगों की कुचलने, दबने और दम घुटने से मौत हो गई है. इसी बीच एक ऐसी अमानवीय हरकत भी सामने आ रही है, जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने घटना पर दुख जताते…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही आज शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए थे। आज सुबह से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। उत्तराखंड में शनिवार को मौसम के करवट लेते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। चकराता, औली और यमुनोत्री में बर्फबारी की सिलसिला जारी है। मौसम के बदले मिजाज के चलते एक बार फिर लोगों को ठंड…

Read More

चैंपियन ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान में 19 फरवरी से चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले इस मेगा इवेंट में भाग लेने वाली आठ टीमों में से केवल पांच टीमें प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश पांच टीमें हैं जो प्रैक्टिस मैचों में भाग लेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को होने वाले मैच के साथ होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। इस पूरे टूर्नामेंट को 16 फीड्स में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, हरियाणवी,…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड सरकार 12 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लेने जा रही है. यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सुबह 11:00 बजे से शुरू हो गई है। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र से पहले इसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. खासतौर पर संशोधित भू-कानून, आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट, नौकरियों से जुड़े प्रस्ताव और टैक्स प्रणाली में बदलाव पर चर्चा होगी…। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल ही आगामी…

Read More

देहरादून: 12 फरवरी को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सचिवालय और कोषागार खुले रहेंगे। साथ ही प्रदेशभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और गुरु रविदास की स्थापित मूर्तियों एवं पार्कों में विशेष साज-सज्जा करने के निर्देश जारी हुए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाये जाने के उदेदश्य से यह निर्देश दिए हैं। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर राज्य में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं गुरु…

Read More

देहरादूनः उत्तराखंड के मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया है। उन्होंने देहरादून के श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बीते दिन तबीयत खराब होने पर उन्हें श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वह पिछले चार-पांच दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी निगरानी कर रहे थे। वहीं उनके निधन की खबर से प्रशंसकों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, अनिल बिष्ट, मीना राणा सहित फिल्म जगह से जुड़े लोगों ने…

Read More