चंपावत: देवभूमि उत्तराखंड अब बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी का अड्डा बनते जा रहा है, हाल ही में सामने आए एक सनसनी खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर हिला के रख दिया है। आपको बता दें कि चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र में एक महिला के पास से भारी मात्रा में मिथाइलीन डाइऑक्सी मेथैम्फेटामाइन (एमडीएमए) ड्रग्स बरामद की गई है। इस गिरफ्तारी से यह संकेत मिलते हैं कि नशे का कारोबार अब सीमावर्ती इलाकों तक गहराई से फैल चुका है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह महिला अंतरराष्ट्रीय बाजार…
Author: Manish Negi
नई दिल्ली: पिछले महीने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जाँच रिपोर्ट में, जिसमें कम से कम 274 लोग मारे गए थे, तत्काल कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है जिससे किसी संभावित तोड़फोड़ या पक्षी के टकराने का संकेत मिलता हो। विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (AAIB) द्वारा शनिवार तड़के जारी रिपोर्ट में कहा गया है, “उड़ान मार्ग के आसपास कोई महत्वपूर्ण पक्षी गतिविधि नहीं देखी गई।” रिपोर्ट में किसी संभावित तोड़फोड़ का भी उल्लेख नहीं किया गया है, बल्कि दुर्घटना के पीछे संभावित ईंधन परिवर्तन को कारण बताया गया है, जो हाल के समय की सबसे घातक…
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. गुरुवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में करीब 10 सेकेंड तक धरती हिलती रही. गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बीच दिल्ली-एनसीआर में सुबह 9 बजकर 4 मिनट के करीब धरती जब कांपी तो लोग खौफ में आ गए. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दफ्तरों में काम कर रहे लोगों और घरों में बैठे लोगों ने भी इसे महसूस किया. भूकंप का केंद्र दिल्ली से 51 किमी.…
हरिद्वार: उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा 2025 के चलते जनपद में 14 जुलाई से 23 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को 10 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि भारी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही और यातायात की दृष्टि से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय जनहित और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आपको बता दें कि हर साल श्रावण मास में उत्तर भारत में कांवड़…
हरिद्वार: देवभूमि उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से एक दिल दहलादेने वाला मामला सामने आया है, यहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नवोदय नगर की रहने वाली मृतका अंशिका यादव की उसके प्रेमी ने गला रेतकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि दोनों युवती और हमलावर के बीच पिछले करीब चार साल से प्रेम प्रसंग था, लेकिन हाल ही में उनमें अनबन के चलते बातचीत बंद हो गयी थी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गयी है। एसपी…
नई दिल्ली:देशभर में आज 9 जुलाई को भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है. यह बंद 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर बुलाया गया है. प्रदर्शनकारी संगठन केंद्र सरकार की उन नीतियों का विरोध कर रहे हैं, जिन्हें वे मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक मानते हैं। भारत बंद का ऐलान, 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर दरअसल, आज 9 जुलाई 2025, बुधवार को देशभर में भारत बंदbका ऐलान किया गया है. ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की “श्रमिक-विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक” नीतियों के खिलाफ विरोध जताने के लिए आम…
गुरु पूर्णिमा 2025: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का खास महत्व है। ज्योतिष पंचांग के अनुसार हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाये जाने की परंपरा है। इस तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इस दिन महान गुरु महर्षि वेदव्यास जिन्होंने ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अट्ठारह पुराण जैसे अद्भुत साहित्यों की रचना की उनका जन्म हुआ था। इस दिन गुरु पूजन करने का खास महत्व है। साथ ही शुभ अवसर पर पवित्र नदी में स्नान और दान…
देहरादून:उत्तर भारत में मॉनसून सक्रिय हो चुका है और सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस से राहत दी, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. देर रात से छाए बादलों और तेज़ बिजली की गड़गड़ाहट के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद अब तक 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वही उत्तराखंड में भी मानसून ने तांडव मचाया हुआ है, मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार…
नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है, आपको बता दे कि नई नीति आफत बन गई है। 1 जुलाई 2025 से नई पॉलिसी की वजह से तगड़ी आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है. भारी प्रदूषण की वजह से दिल्ली में जुलाई महीने की शुरुआत से ही सरकार की नई पॉलिसी लागू हो गई है. सरकार की इस पॉलिसी के तहत 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी गाड़ियों को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो गया है. इसके साथ ही, पुरानी गाड़ियां पाए जाने पर जब्त भी की…
पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025: हाल ही में 12 पास किए अभ्यर्थियों के लिए बिना नीट परीक्षा दिए B.Sc Nursing (बीएससी नर्सिंग) कोर्स में दाखिला पाने का अच्छा मौका है। उत्तराखंड के सरकारी और निजी नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विवि की ओर से प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दो और तीन अगस्त को प्रवेश परीक्षा होगी। कुलसचिव प्रो. आशीष उनियाल ने बताया कि 5 जुलाई से 25 जुलाई तक चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स और पैरामेडिकल कोर्स में छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। नर्सिंग और…