धनतरेस 2025: धनतेरस हिंदू धर्म में धन, सौभाग्य और समृद्धि का पर्व माना जाता है। यह दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाता है और भगवान धन्वंतरि तथा कुबेर की पूजा इस दिन विशेष रूप से की जाती है। यह शुभ दिन हर साल तिथि और वार के अनुसार अलग-अलग संयोग लेकर आता है। इस बार खास बात यह है कि धनतेरस शनिवार को पड़ रहा है, जो ज्योतिष अनुसार एक दुर्लभ और प्रभावशाली संयोग माना जाता है। ऐसे में कुछ वस्तुएं हैं जिन्हें इस दिन खरीदने से बचना चाहिए, वरना यह शुभ अवसर विपरीत फल दे सकता है। आइए…
Author: Manish Negi
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में शनिवार का दिन एक बड़ा मोड़ लेकर आया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह फैसला उस समय आया है जब प्रदेश में लाखों युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता और असंतोष का वातावरण बन गया था। करीब एक लाख पांच हजार अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, लेकिन परीक्षा के दौरान पेपर लीक से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था। 21 सितंबर को आयोजित हुई इस…
हेमकुंड साहिब कपाट 2025: उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 अक्तूबर, शुक्रवार को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। सिख धर्म की आस्था का प्रतीक यह पवित्र स्थल हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आस्था की अनुभूति कराता है। अब बर्फ की सफेद चांदी की चादर में लिपटे हेमकुंड साहिब में अगले छह महीने तक मानवीय उपस्थिति के बजाय प्रकृति का सन्नाटा रहेगा। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से कपाट बंद होने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में अंतिम अरदास की…
द्वाराहाट: दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक और करोड़ों प्रशंसकों के प्रिय ‘थलाइवा’ रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट पहुंचे। अपनी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय और अद्वितीय शैली के लिए पहचाने जाने वाले रजनीकांत के दिल में आध्यात्मिकता और ध्यान साधना के प्रति विशेष लगाव है। इस लगाव ने उन्हें एक बार फिर पांडवखोली की शांत और रमणीय पर्वतीय चोटी पर स्थित महावतार बाबा की दिव्य गुफा तक पहुंचाया। महावतार बाबा की गुफा, हिमालयी क्षेत्र में बसे रहस्यमयी और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थानों में से एक है। यहां का वातावरण इतना शांत और पवित्र है…
चौखुटिया(अल्मोड़ा): अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया क्षेत्र में चल रहे ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ आंदोलन को अब व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रही है, और अब उनका यह आंदोलन एक बड़ी जनआवाज़ में तब्दील होता दिख रहा है। इसी क्रम में चौखुटिया से भूतपूर्व विधायक महेश नेगी ने आंदोलनकारियों के प्रति अपना समर्थन जताया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे स्वयं कल शांतिपूर्ण धरने में शामिल होकर जनता की मांगों की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। महेश नेगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब बात जनहित की…
नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दुर्घटना में जान गंवाने वाले मशहूर लोक गायक पवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू कार्की के आश्रितों को 90 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा देने के निर्देश जारी किए हैं। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अपील को खारिज कर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें पप्पू कार्की के परिवार को भारी मुआवजा देने का प्रावधान था। यह मामला उस दर्दनाक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है जिसमें उत्तराखंड के लोक संगीत जगत के चर्चित कलाकार पप्पू कार्की की मौत हो गई…
चौखुटिया: अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में लंबे समय से बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को उस समय और तेज हो गया, जब तीन लोगों ने रामगंगा नदी में उतरकर जल सत्याग्रह आरंभ कर दिया। पूर्व सैनिक हीरा सिंह पटवाल, खुशाल सिंह और मनीष ने सरकार के खिलाफ यह शांतिपूर्ण लेकिन प्रतीकात्मक विरोध शुरू किया। हीरा सिंह पटवाल का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से क्षेत्र में लगातार लोगों की मौतें हो रही हैं। गर्भवती महिलाओं,…
द्वाराहाट: अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। गोड़गांव पारकोट बिंता निवासी कैलाश चंद्र बिष्ट ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी 32 वर्षीय पत्नी भवानी देवी 29 सितंबर की सुबह घर से बग्वालीपोखर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद वह अब तक घर नहीं लौटी हैं। परिजनों ने हर संभव जगह उनकी तलाश की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, परंतु अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। कैलाश चंद्र बिष्ट ने बताया कि भवानी देवी…
8 अक्टूबर 2025 का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन के शुभ-अशुभ योग और दैनिक भविष्यवाणी के साथ प्रस्तुत है। आज ग्रह-नक्षत्रों की खास स्थिति बनी है, जिससे कुछ राशियों के लिए वक्त बड़ा लाभकारी साबित होगा, तो कुछ को सतर्कता की जरूरत है. मेष (Aries) आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नए अवसर मिलेंगे, कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारी लाभ और घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान रखें, धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें. वृषभ (Taurus) जिद और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। परिवार और…
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। मरोतन से घुमारवीं की ओर जा रही एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आने से पूरी तरह दब गई। यह हादसा बरठीं क्षेत्र के भल्लू पुल के पास शुक्र खड्ड के किनारे हुआ, जहां पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा नीचे गिर गया। देखते ही देखते संतोषी नामक निजी बस मलबे में समा गई और उसका बड़ा हिस्सा खड्ड के किनारे तक जा पहुंचा। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे जो अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा रहे थे।…