Author: Manish Negi

Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 6 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार यानि आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जब यात्रियों से भरी नाव कौड़ियाला नदी में पलट गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 29 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 24 लोगों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसा बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला नदी में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह…

Read More

देहरादून: शहर के सरोवर होटल के पास 23 अक्तूबर की शाम हुआ हिट एंड रन हादसा न सिर्फ एक परिवार की खुशियां छीन ले गया, बल्कि सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर भी कई सवाल खड़े कर गया। इस हादसे ने आशा सिंह और उनके तीन बच्चों के छोटे से संसार को गहरे दर्द में डुबो दिया है। आशा सिंह की 19 वर्षीय बेटी प्रज्ञा सिंह, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी की छात्रा है, फिलहाल दून अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। हादसे को छह दिन से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन प्रज्ञा अब भी…

Read More

द्वाराहाट(अल्मोड़ा): देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 और 29 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास पर अल्मोड़ा जिले में पहुंचे हैं। यह यात्रा राजनीतिक नहीं बल्कि पूरी तरह आध्यात्मिक है, जिसमें वे उत्तराखंड की दिव्यता और आध्यात्मिक धरोहर से रूबरू हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने उनके प्रवास के सुचारू संचालन के लिए विशेष तैयारियां की हैं। जिले के प्रभारी अधिकारी (विशिष्ट अभ्यागत) संजय कुमार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यह दौरा मुख्य रूप से दूनागिरी और द्वाराहाट के धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन के उद्देश्य से है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर की…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले ने राज्यभर में हड़कंप मचा दिया है। इस बहुचर्चित प्रकरण में अब जांच की कमान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संभाल ली है। सोमवार देर रात सीबीआई ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों में खालिद, सुमन, साबिया और हीना के नाम शामिल हैं। देहरादून स्थित एसीबी शाखा ने नकल विरोधी अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए जांच की जिम्मेदारी असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी है। यह पेपर लीक प्रकरण 21 सितंबर को आयोजित हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा से जुड़ा…

Read More

चमोली: उत्तराखंड के पर्वतीय जिले चमोली में सोमवार शाम 6:47 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके लगते ही कुछ क्षणों के लिए लोगों में हल्का भय का माहौल बना और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र चमोली जिला ही बताया गया है, जिसकी गहराई पृथ्वी की सतह से लगभग पाँच किलोमीटर नीचे थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने जानकारी दी कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। चूंकि झटके…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वह अभी इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगने की वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हुई। अय्यर ने तीसरे वनडे में शनिवार (25 अक्टूबर) को बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था। इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई और दर्द से कराहने लगे। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में लौटे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में पता चला…

Read More

हल्द्वानी: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नैनीताल और हल्द्वानी दौरे के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते पुलिस विभाग ने शहर में कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे दिए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि अनावश्यक जाम की स्थिति न बने। पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम और हल्द्वानी के कुछ सामाजिक संगठनों से मुलाकात को लेकर तय किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह से लेकर दोपहर तक नैनीताल…

Read More

देहरादून: दून में वाहनों के वीआईपी नंबरों का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार परिवहन विभाग के लिए आयोजित नीलामी में इस रुझान ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की ओर से 29 वीआईपी नंबरों की नीलामी आयोजित की गई, जिसमें लोगों की भारी दिलचस्पी देखने को मिली। खास बात यह रही कि इस बार 0001 जैसा पारंपरिक लोकप्रिय नंबर नहीं, बल्कि 0007 नंबर ने सबका ध्यान खींच लिया। जेम्स बॉन्ड से जुड़ी इस खास संख्या के प्रति लोगों का क्रेज इतना ज्यादा रहा कि इसकी बोली सात लाख रुपये पर जाकर बंद हुई। आम…

Read More

देहरादून: उत्तराखण्ड में परंपराएं और रीति-रिवाज़ हमेशा से लोगों की जीवनशैली का अहम हिस्सा रहे हैं। चाहे बात देवभूमि की धार्मिक आस्थाओं की हो या विवाह संस्कारों की, यहां की संस्कृति में सादगी और मर्यादा की झलक हर जगह देखने को मिलती है। लेकिन अब इसी परंपरा में एक नया सरकारी नियम जोड़ दिया गया है, जिसने प्रदेश भर में चर्चा का माहौल बना दिया है। राज्य सरकार ने विवाह समारोहों के दौरान महिलाओं द्वारा अत्यधिक जेवर पहनने पर रोक लगा दी है। नए आदेश के अनुसार, अब शादी में महिलाएं अधिकतम तीन गहने ही पहन सकेंगी। नियम का उल्लंघन…

Read More

मनोरंजन डेस्क: आज के दौर में सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ ऐसा सामने आ ही जाता है जो हमारे चेहरे पर मुस्कान बिखेर देता है। हाल ही में एक ऐसी ही वीडियो वायरल हुई है जिसमें एक मां ने अपनी बेटियों को जगाने के लिए जो तरीका अपनाया, उस पर पूरा इंटरनेट हंस-हंसकर लोटपोट हो गया। इस वीडियो को देखकर हर कोई कह रहा है—“मम्मी तो आखिर मम्मी होती हैं!” वीडियो में देखा गया कि घर में सुबह का वक्त है और दोनों बेटियां गहरी नींद में सो रही हैं। मां कई बार आवाज देकर जगाने की कोशिश…

Read More