Author: Manish Negi

Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 6 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

स्पोर्ट्स डेस्क: यहाँ भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर 2025 को होने जा रहे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसकी वजह से मैच रद्द होने का डर है। अगर ऐसा हुआ, तो इसके क्या परिणाम होंगे और ट्रॉफी किसे मिलेगी, यह चिंता का विषय है। मैच पर मौसम की स्थिति और खतरा महाराष्ट्र सरकार ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस क्षेत्र में एक चक्रवातीय परिसंचरण और…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर अपने डांस और रील वीडियो से अक्सर विवादों में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तनु रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने जय राम आश्रम परिसर के एक फ्लैट में अर्धनग्न वस्त्रों में वीडियो शूट किया, जो इंटरनेट पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, तनु रावत ने हाल ही में एक…

Read More

रुद्रपुर: लालकुआं में गुरुवार रात महिला सुरक्षा को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें पंतनगर सिडकुल की कंपनी में कार्यरत एक युवती के साथ तीन युवकों ने स्कॉर्पियो में जबरन बैठाने की कोशिश की। राहगीरों और युवती के परिजनों की सूझबूझ ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया। तीनों आरोपियों को लोगों ने पकड़कर पहले जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, युवती रोज की तरह अपनी…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला विश्व कप 2025 का सबसे बड़ा रोमांच क्रिकेट प्रेमियों ने तब देखा जब भारत की युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने जीवन की सबसे बेहतरीन और यादगार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार महिला विश्व कप फाइनल में जगह बनाई। जेमिमा की नाबाद 127 रनों की पारी न केवल मैच की दिशा बदल गई, बल्कि यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण बन गई। भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी…

Read More

यूपीएससी आईएएस 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक, सिविल सेवा परीक्षा (CSE) आयोजित करता है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत अन्य केंद्रीय सेवाओं में शामिल होने का सपना लेकर इस परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। वर्ष 2026 के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी करने की तिथि तय कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, UPSC IAS Notification 2026 आगामी 14 जनवरी, 2026 को जारी होगी। इस अधिसूचना के साथ ही परीक्षा की पूरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी — जिसमें आवेदन…

Read More

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार यानि आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जब यात्रियों से भरी नाव कौड़ियाला नदी में पलट गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 29 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 24 लोगों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसा बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला नदी में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह…

Read More

देहरादून: शहर के सरोवर होटल के पास 23 अक्तूबर की शाम हुआ हिट एंड रन हादसा न सिर्फ एक परिवार की खुशियां छीन ले गया, बल्कि सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर भी कई सवाल खड़े कर गया। इस हादसे ने आशा सिंह और उनके तीन बच्चों के छोटे से संसार को गहरे दर्द में डुबो दिया है। आशा सिंह की 19 वर्षीय बेटी प्रज्ञा सिंह, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी की छात्रा है, फिलहाल दून अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। हादसे को छह दिन से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन प्रज्ञा अब भी…

Read More

द्वाराहाट(अल्मोड़ा): देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 और 29 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास पर अल्मोड़ा जिले में पहुंचे हैं। यह यात्रा राजनीतिक नहीं बल्कि पूरी तरह आध्यात्मिक है, जिसमें वे उत्तराखंड की दिव्यता और आध्यात्मिक धरोहर से रूबरू हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने उनके प्रवास के सुचारू संचालन के लिए विशेष तैयारियां की हैं। जिले के प्रभारी अधिकारी (विशिष्ट अभ्यागत) संजय कुमार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यह दौरा मुख्य रूप से दूनागिरी और द्वाराहाट के धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन के उद्देश्य से है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर की…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले ने राज्यभर में हड़कंप मचा दिया है। इस बहुचर्चित प्रकरण में अब जांच की कमान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संभाल ली है। सोमवार देर रात सीबीआई ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों में खालिद, सुमन, साबिया और हीना के नाम शामिल हैं। देहरादून स्थित एसीबी शाखा ने नकल विरोधी अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए जांच की जिम्मेदारी असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी है। यह पेपर लीक प्रकरण 21 सितंबर को आयोजित हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा से जुड़ा…

Read More

चमोली: उत्तराखंड के पर्वतीय जिले चमोली में सोमवार शाम 6:47 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके लगते ही कुछ क्षणों के लिए लोगों में हल्का भय का माहौल बना और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र चमोली जिला ही बताया गया है, जिसकी गहराई पृथ्वी की सतह से लगभग पाँच किलोमीटर नीचे थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने जानकारी दी कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। चूंकि झटके…

Read More