स्पोर्ट्स डेस्क: श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा और प्रतिभाशाली ऑलराउंडर दुनीथ वेललागे इन दिनों गहरे सदमे से गुजर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वेललागे के पिता का अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब मैदान पर उन्होंने लगातार पांच छक्के जड़े थे। पिता के आकस्मिक निधन ने परिवार को गहरे दुःख में डाल दिया है। जहां एक ओर बेटे की शानदार प्रदर्शन की खुशी होनी चाहिए थी, वहीं नियति ने इसे मातम में बदल दिया। दुनीथ वेललागे के पिता हमेशा उनके क्रिकेट करियर के सबसे बड़े प्रेरक और समर्थक माने जाते थे।
यह भी पढ़ें:iPhone 17 की दीवानगी में मची भगदड़: दिल्ली-मुंबई में रात से लगी लाइनें, हुई हाथापाई
इस दुखद समाचार से पूरा परिवार शोकग्रस्त है, वहीं प्रशंसक और क्रिकेटर भी इस सदमे को गहराई से महसूस कर रहे हैं। क्रिकेट जगत ने इस कठिन समय में वेललागे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। दुनीथ वेललागे श्रीलंका क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा हैं। उनकी उम्र कम है लेकिन मैदान पर उनके खेल में परिपक्वता और आत्मविश्वास दिखाई देता है। हाल के प्रदर्शन में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई पहचान बनाई है।
पिता का इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना न सिर्फ वेललागे बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम सभी उनकी आत्मा की शांति और पूरे परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं।