22.7 C
Uttarakhand
Sunday, October 27, 2024

38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में होंगे आयोजित: ओलिंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी

द्वाराहाट/अल्मोड़ा: पहली बार राज्य में हो रहे है ओलिंपिक खेलो का आयोजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है जिसके लिए उत्तराखंड ओलिंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी ने कहा कि खेल मैदान सभी तैयार है, ये सभी मैदान देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उधमसिंह नगर तथा नैनीताल जनपद में है। आपको बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखण्ड में आयोजित किए जांएगे। नेगी ने कहा कि 25 अक्टूबर को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में राष्ट्रीय खेलों का पूरा कार्यक्रम जारी किया जायेगा। राष्ट्रीय खेलों के साथ ही शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी उत्तराखण्ड में होगा। साइकिलिंग एरोड्रम विश्वस्तरीय बना है और एस्ट्रोटर्फ रुद्रपुर और हरिद्वार में बन रहे हैं। देहरादून में तीन दो दो तथा उद्यमसिंह नगर व हल्द्वानी में इनडोर स्टेडियम बनाए गए हैं। खेल आवंटित होने के लिए कई लोगों द्वारा कार्य किया गया है, साथ ही भोजन राशि बढ़ाए जाने के निर्देश भी राज्य सरकार ने दे दिए है। इन राष्ट्रीय खेलो में लगभग 12 हजार खिलाड़ी तथा 4 हजार अधिकारी पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड ओलम्पिक खेल संघ के अध्यक्ष महेश नेगी पहुंचे द्वाराहाट, हुआ जोरदार भव्य स्वागत।
ओलिंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं जाकर नई दिल्ली में भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात की, साथ ही उन्होंने ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में बुनियाद ढांचा बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा। जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर राज्य में और अच्छे तरह से खेलों के आयोजन के लिए कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अभी तक हुए राष्ट्रीय खेलों से बेहतर करने के प्रयास किये जांएगे। श्री धामी ने कहा है कि खेलों की अच्छी व्यवस्था के साथ ही खिलाड़ियों और देश भर से आने वाले लोगों के लिए राज्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। ओलिंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी ने कहा कि खेलमंत्री रेखा आर्या ने पुरस्कार राशि बढ़ाने का भी ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें:राज्य ओलंपिक साइकिलिंग प्रतियोगिता का हल्द्वानी में आयोजन, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles