23.5 C
Uttarakhand
Friday, May 9, 2025

दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा के घरों पर पुलिस ने की कुर्की

हल्द्वानी: नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों में नया मोड़ आया है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने बोरा के हल्द्वानी और ओखलकांडा स्थित दोनों घरों पर कुर्की की कार्रवाई अंजाम दी। बता दें कि मुकेश बोरा पर एक दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था और अपनी बेटी पर भी बुरी नीयत डालने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। इस मामले में बोरा पर दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में बोरा पिछले 20 दिनों से फरार चल रहा है। हैरानी की बात तो यह है की आज के दौर में इतने अधिक संसाधन होने के बावजूद भी नैनीताल पुलिस द्वारा एक आरोपी को पकड़ना मुश्किल हो रहा हैं। और साथ ही यह भी आश्चर्जनक बात है आज के समय में जहा कोई भी खबर आसानी से सभी तक पहुंच सकती है। और इस घटना के बारे में सभी को पता हैं। आरोपी की फोटो सोशल मीडिया और अख़बार में 20 दिन से चल रही है। फिर भी 20 दिन से एक आरोपी जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगा है वह गायब हो गया हैं। आसानी से छिप रहा हैं। यह होना थोड़ा असंभव सा लगता है की मुकेश बोरा के बारे में किसी को कुछ भी न पता हो। किसी दोस्त-यार, रिस्तेदार, वकील किसी को तो पता ही होगा वो कहा हैं।

आप को बता दे की कुछ दिन पैहले दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा द्वारा कोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका डाली थी। कोर्ट ने बोरा की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिशें देना शुरू कर दिया था।

amazon great summer sale 2025

यह भी पढ़े : सर्वाइकल कैंसर: उत्तराखंड में महिलाओ में तेजी से बढ़ रहा बच्चेदानी का कैंसर, जानिए लक्षण, बचाव के उपाय।।

नैनीताल एसएसपी मीणा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस की टीम मुकेश बोरा के हल्द्वानी में ऊंचापुल स्थित किराये के मकान और ओखलकांडा विकासखंड के पैतृक मकान पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पहले से ही दोनों घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई थी लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की।

एसएसपी ने बताया कि हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्रा में आरोपी किराये के मकान में रहता है और ओखलकांडा स्थित मकान उसका पैतृक मकान है। दोनों जगहों से कुर्क किया गया सामान लालकुआं कोतवाली में जमा कर दिया गया है। पुलिस अगले एक सप्ताह में कुर्क किए गए सामान का मूल्यांकन करेगी और उसके बाद मुकेश बोरा की संपत्ति की कीमत का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस अब मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उसे फरार घोषित कर इनाम की घोषणा भी की जा सकती है। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। इस मामले ने एक बार फिर से समाज में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाया है।

यह भी पढ़े : Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival 2024: सेल से बेहतरीन ऑफर्स कैसे पाएं?

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://chaiprcharcha.in
Pramod Bhakuni "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के CTO हैं साथ ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में जानकारी रखने में गहरी रुचि उन्हें "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles