Home खेल IPL 2024 छह रन बनाते ही विराट ने रचा इतिहास, तोड़ा इस महान बल्लेबाज...

छह रन बनाते ही विराट ने रचा इतिहास, तोड़ा इस महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड।

0

आईपीएल 2024: आईपीएल 2024 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में छह रन बनाते ही विराट ने इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाजी बन गए। वहीं, सबसे तेज 12 हजार पूरे करने के मामले में वह दूसरे स्थान पर रहे। वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

यह भी पड़े: बिग ब्रेकिंग: गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

विराट ने चेन्नई के खिलाफ छह रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 12 हजार पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बने। उनसे पहले गेल, पाकिस्तान के शोएब मलिक, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। वहीं, विराट ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए दूसरी सबसे कम पारियां ली हैं। उन्होंने 360 पारियों में ऐसा किया है। वहीं, गेल इस मामले में नंबर एक हैं। गेल ने 345 पारियों में ही टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए थे।

यह भी पड़े: द्वाराहाट में यहा खुला दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक।

टी20 में 12000 रन तक पहुंचने के लिए कितनी पारियां

  • 345 पारियां: क्रिस गेल
  • 360 पारियां: विराट कोहली
  • 368 पारियां: डेविड वार्नर
  • 432 पारियां: एलेक्स हेल्स
  • 451 पारियां: शोएब मलिक
  • 550 पारियां: किरोन पोलार्ड

 

टी20 क्रिकेट में 12,000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 14562 – क्रिस गेल
  • 13360-शोएब मलिक
  • 12900 – कीरोन पोलार्ड
  • 12319 – एलेक्स हेल्स
  • 12065 – डेविड वार्नर
  • 12015*-विराट कोहली

यह भी पड़े: मैच से पहले धोनी ने छोड़ी कप्तानी, अब CSK की कमान संभालेगा यह युवा बल्लेबाज।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version