UP Police OTR Registration 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने हाल ही में अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही, UP Police One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जो भी उम्मीदवार आने वाली UP Police Vacancies में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले OTR Registration करना अनिवार्य है। बिना OTR पूरा किए आप किसी भी नई भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
UP Police OTR 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू: 31 जुलाई 2025
- अंतिम तिथि: जल्द घोषित होगी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य / ओबीसी: ₹0/-
- एससी / एसटी / पीएच: ₹0/-
- OTR पंजीकरण पूरी तरह मुफ़्त है।
आयु सीमा (Age Limit)
- कोई आयु सीमा नहीं
- अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें
UP Police OTR 2025 – पात्रता (Eligibility)
- उम्मीदवार को UP Police नई भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले OTR Registration करना होगा।
- OTR पूरा करने के बाद आपकी जानकारी पोर्टल पर सेव हो जाएगी और आप आने वाली भर्ती के लिए तेज़ी से आवेदन कर सकेंगे।
- विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
यह भी पढ़े: BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: 3588 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, अभी करें आवेदन
UP Police OTR 2025 – किन भर्तियों के लिए ज़रूरी है?
- UP Police Constable Recruitment OTR 2025
- UP Police Sub Inspector (SI) OTR 2025
- UP Police Assistant Sub Inspector (ASI) OTR 2025
- UP Police Computer Operator / Programmer OTR 2025
- UP Police की सभी अन्य आगामी भर्तियाँ
UP Police OTR Online Registration 2025 – कैसे करें?
- सबसे पहले UP Police Official Website पर जाएँ।
- One Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी भरें जैसे – नाम, जन्म तिथि, आधार/मोबाइल नंबर आदि।
- आधार OTP या मोबाइल OTP के जरिए सत्यापन करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपकी प्रोफ़ाइल पोर्टल पर सेव हो जाएगी।
- भविष्य में नई भर्तियों के लिए सीधे लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक:
अगर आप UP Police Constable, SI या अन्य पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले UP Police OTR Registration 2025 पूरा करें। यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ़्त है और इससे आने वाली भर्तियों में आवेदन करना आसान हो जाएगा।