Rajasthan University ने BA पार्ट 2 और 3 का रिजल्ट घोषित किया
राजस्थान विश्वविद्यालय (Uniraj) ने बीए पार्ट-2 और पार्ट-3 परीक्षा 2025 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in और result.uniraj.ac.in पर घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम रोल नंबर और जन्म तिथि के जरिए देख सकते हैं।
रिजल्ट में ये जानकारियाँ ज़रूर चेक करें:
- छात्र का पूरा नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल स्थिति
- यदि लागू हो तो रैंक
गलत जानकारी दिखने पर छात्र तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क करें।
Uniraj BA Result 2025 ऐसे चेक करें:
- uniraj.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर ‘Student Corner’ में ‘Results’ लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा – उसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें
✅ BA Part-II Result 2025 लिंक
✅ BA Part-III Result 2025 लिंक
✅ BA Additional 2025 लिंक
वेबसाइट स्लो या एरर कर रही है
रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों ने शिकायत की कि वेबसाइट या तो खुल नहीं रही है या एरर दिखा रही है। ऐसे में छात्रों को थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है।
अन्य घोषित रिजल्ट्स (24 जून, 2025):
कोर्स नाम | रिजल्ट लिंक |
---|---|
B.Sc. Part-II | देखें |
B.Sc. Part-III | देखें |
B.Sc. (Hons) Part-II | देखें |
B.Sc. (Hons) Part-III | देखें |
B.Sc. Additional | देखें |
B.Sc. Home Science Part-II | देखें |
B.Sc. Home Science Part-III | देखें |
Rajasthan University की खास बातें:
राजस्थान विश्वविद्यालय, जिसे आमतौर पर Uniraj के नाम से जाना जाता है, जयपुर, राजस्थान में स्थित है। यह विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसकी स्थापना सन् 1947 में हुई थी।
राजस्थान विश्वविद्यालय विभिन्न संकायों के तहत स्नातक (UG), परास्नातक (PG) और डिप्लोमा कोर्स प्रदान करता है। इसमें कला संकाय, वाणिज्य संकाय, शिक्षा संकाय, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी संकाय, ललित कला संकाय, विज्ञान संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, प्रबंधन संकाय और विधि संकाय शामिल हैं।
और पढ़ें उत्तराखंड सरकारी नौकरी 2025: पुलिस, वन, कृषि और लेखा विभाग में 1000+ भर्तियाँ, जानें पूरी जानकारी
राजस्थान विश्वविद्यालय: प्रमुख जानकारियाँ
- विश्वविद्यालय का नाम: राजस्थान विश्वविद्यालय
- स्थापना वर्ष: 1947
- स्थान: जयपुर, राजस्थान
- नवीनतम परिणाम लिंक: यहाँ क्लिक करें
- प्रमाणन: NAAC
- अनुमोदन: UGC
- श्रेणी: सह-शैक्षणिक (Co-ed)