YouTuber Anurag Dobhal aka UK 07 Rider Last Video: अनुराग डोभाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर UK 07 Rider के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपने इमोशनल वीडियो और पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके इस मशहूर यूट्यूबर ने हाल ही में अपनी मानसिक परेशानियों का खुलासा किया है। पिछले एक साल से उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पैसा, परिवार और सुकून सब कुछ उनसे दूर हो गया है। कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट ने उनके लाखों फैंस को चिंतित कर दिया। हर जगह फैंस अपडेट मांग रहे हैं।
यूट्यूब पर उनका एक व्लॉग तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस उनका ‘आखिरी व्लॉग’ बता रहे हैं। इस वीडियो में अनुराग भावुक नजर आते हैं। वे अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोलते हैं। अनुराग ने बताया कि उन्होंने अपनी पसंद से शादी की, लेकिन परिवार इससे खुश नहीं था। अलग जाति में शादी के फैसले ने घर में तनाव पैदा कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें परिवार से दूरी बनानी पड़ी। वीडियो में उनकी आंखें नम हैं, जो दर्शकों को रुला देती हैं। अनुराग कहते हैं, “मैंने हमेशा माता-पिता का सम्मान किया है। मेरा इरादा कभी किसी का दिल दुखाने का नहीं था। लेकिन जिंदगी के फैसले खुद लेना जरूरी था। शादी को लेकर अनुराग ने दिल की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि शादी दो लोगों का फैसला है।
यह भी पढ़ें:चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, जानें पूरी जानकारी
इसमें प्यार और समझदारी सबसे ऊपर है। परिवार की नाराजगी के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई। बता दें, अनुराग ने पिछले साल अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड रितिका से शादी की। सोशल मीडिया पर सगाई से शादी तक की तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हुईं। लेकिन अब परिवार का विरोध और मानसिक तनाव ने सब बदल दिया। अनुराग ने व्लॉग में कहा, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। रिश्ते फिर मजबूत होंगे। फैंस की चिंता बढ़ रही है। कई दिनों से अनुराग का कोई नया वीडियो या पोस्ट नहीं आया। उनके पुराने वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
फैंस लिख रहे हैं, भाई, सब ठीक है न? वापस आ जाओ। UK 07 Rider, हम तुम्हारे साथ हैं। अनुराग ने व्लॉग में फैंस को भरोसा दिलाया कि वे काम पर फोकस कर रहे हैं। आगे भी वीडियो बनाते रहेंगे। ये व्लॉग उनके लिए खास है, क्योंकि इसमें उन्होंने पहली बार इतने निजी राज खोले। UK 07 Rider की जर्नी कमाल की रही है। उत्तराखंड के इस बाइकर यूट्यूबर ने बाइक राइडिंग वीडियो से लाखों फॉलोअर्स कमाए। बिग बॉस में एंट्री ने उन्हें नेशनल लेवल पर फेमस किया। लेकिन पर्सनल लाइफ की चुनौतियां अब सामने आ रही हैं। साजिशों का जिक्र और परिवार से दूरी ने सवाल खड़े कर दिए। क्या ये सबरीयल लाइफ ड्रामा है या सच्ची पीड़ा? फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि अनुराग जल्द ठीक हों।
अनुराग ने आगे कहा, काश तुम मुझ पर भरोसा करती। काश तुम किसी और पर भरोसा न करती। काश तुम मेरे साथ खड़ी होती। तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं थे। मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो। मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज़ खड़े हो जाओ और हमारी इज्जत के लिए लड़ो।
अनुराग का ये खुलासा सोशल मीडिया पर बहस छेड़ रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि लव मैरिज में परिवार का विरोध आम है, लेकिन हिम्मत से हल निकलता है। कुछ फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे, तो कुछ परिवार के पक्ष में बोल रहे। फिलहाल, अनुराग चुप हैं। लेकिन उनका वायरल व्लॉग लाखों व्यूज बटोर चुका है। ये वीडियो न सिर्फ उनकी जिंदगी की झलक देता है, बल्कि युवाओं को फैसलों की कीमत भी सिखाता है। उम्मीद है कि UK 07 Rider जल्द लौटेंगे, नई राइड्स के साथ। उनके फैंस इंतजार में हैं।

