गंगोलीहाट: गंगोलीहाट, उत्तराखंड में एक विवाहिता के शादी के महज तीन महीने बाद प्रेमी के साथ फरार होने की घटना सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। परिवार को लड़की और उसके पति के बीच कोई बड़ी असहमति या शिकायत महसूस नहीं हुई। तीसरे महीने तक भी महिला सामान्य रूप से घर और परिवार के कार्यों में लगी रही।
लेकिन अचानक एक दिन विवाहिता घर से लापता हो गई। जब घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह अपने पुराने प्रेमी के साथ चली गई है। परिवार ने पहले तो इसे किसी गलतफहमी या गुस्से का मामला माना, लेकिन बाद में उसकी निजी चीजें और कुछ दस्तावेज भी गायब मिले। इससे स्थिति की गंभीरता का अहसास हुआ।
यह भी पड़े:भतरौंजखान में शर्मनाक वारदात, 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। शादी के बाद नवविवाहिता के भागने से दोनों परिवारों की सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ा है। लोगों के बीच यह चर्चा आम हो गई है कि आखिर ऐसी घटनाएं बढ़ क्यों रही हैं? परिजनों का कहना है कि लड़की ने कभी भी अपने प्रेम संबंध के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया था, और तो और शादी तय करते वक्त उसने राजी खुशी सहमति दी थी।
शादी के इतने कम समय में विवाहिता का भागना आज के दौर में रिश्तों की मजबूती और पारिवारिक संवाद की कमी को उजागर करता है। ऐसे मामलों में अक्सर बच्चे, दोनों परिवार और स्थानीय समाज भी मानसिक दबाव में आ जाते हैं। साथ ही, लड़के के परिवार को कई सामाजिक ताने और अपमान का भी सामना करना पड़ता है।
परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस के अनुसार, महिला बालिक है, इसलिए यदि वह अपनी मर्जी से गई है तो कानून बहुत सीमित दायरे में हस्तक्षेप कर सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश में लगी है और सभी संभावित ठिकानों पर छानबीन कर रही है।
आपको बता दे कि अब लड़के–लड़कियों की सोच बदल रही है। युवा पीढ़ी अपने जीवनसाथी को खुद चुनना चाहती है, लेकिन कई बार सामाजिक दबाव या परिवार की इच्छा के कारण वे अपनी भावनाओं को छुपा लेते हैं। ऐसे में शादीशुदा जीवन में असंतोष या धोखे की घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार शादी से पहले खुलकर संवाद और सच की जानकारी देना, समस्याओं को बहुत हद तक कम कर सकता है।