Territorial Army Bharti 2025: Territorial Army (TA) की तरफ से 121 Infantry Battalion (GARHWAL RIFLES) की सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती असम के तेजपुर (Solmara Cantonment) में आयोजित की जाएगी, जिसमें Soldier (GD), Chef (Community) और Washerman जैसे पदों पर भर्ती होगी।
रैली 11 जून 2025 को शुरू होगी। अगर आप फिट हैं और इसमें शामिल होना चाहते हैं, तो आप भाग ले सकते हैं। रैली का स्थान इस पेज पर नीचे दिया गया है। अगर आप और अधिक जानना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अधिसूचना को पढ़े।
Territorial Army Bharti 2025 (TA) भर्ती का मुख्य सारांश:-
- भर्ती इकाई का नाम: 121 Infantry Battalion (TA) GARHWAL RIFLES
- भर्ती की तिथि: 17 जून से 28 जून 2025
- भर्ती स्थान: Solmara Cantonment, Tezpur (Assam)
- पद का नाम: सैनिक (General Duty, Chef Community, Washerman)
- रिक्त पद:
- Soldier (General Duty): 67
- Chef (Community): 02
- Washerman: 01
राज्यवार भर्ती तिथि और पात्र जिलों की सूची:-
तारीख | राज्य/क्षेत्र | पात्र जिले |
---|---|---|
17 जून 2025 | अंडमान व निकोबार | सभी जिले |
18 जून 2025 | असम (Central & North) | करीमगंज, कछार, हैलाकांडी, नौगांव, मोरीगांव आदि |
19 जून 2025 | असम (Upper) | जोरहाट, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया आदि |
20 जून 2025 | अरुणाचल प्रदेश | सभी जिले |
21 जून 2025 | मणिपुर | सभी जिले |
22 जून 2025 | नागालैंड | सभी जिले |
23 जून 2025 | त्रिपुरा | सभी जिले |
24 जून 2025 | मिजोरम | सभी जिले |
25 जून 2025 | मेघालय | सभी जिले |
26-28 जून 2025 | पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, महाराष्ट्र | चयनित जिले (जैसे दार्जिलिंग, कोल्हापुर, कोलकाता आदि) |
भर्ती स्थान: Solmara, Tezpur, Assam
पात्रता मापदंड:-
- नागरिकता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आयु सीमा:
- Soldier (GD): 18 से 42 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता:
- Soldier (GD): 10वीं पास
- Chef/Washerman: संबंधित कार्य में अनुभव होना चाहिए।
शारीरिक योग्यता (Physical Standards):-
Soldier (General Duty) पद के लिए जरूरी शारीरिक मानदंड:
मानदंड | विवरण |
---|---|
ऊँचाई | न्यूनतम 160 सेमी (कुछ क्षेत्रों के लिए छूट संभव) |
वजन | ऊँचाई के अनुसार संतुलित (50 किलोग्राम के आसपास) |
सीना | बिना फुलाए 77 सेमी, फुलाने पर कम से कम 5 सेमी विस्तार |
दौड़ | 1600 मीटर दौड़ – अधिकतम 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी |
बीम (Pull-ups) | कम से कम 7 बार |
ज़िग-ज़ैग बैलेंस | पास होना जरूरी |
9 फीट खाई कूद | पास होना जरूरी |
विशेष छूट:-
- पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों को ऊँचाई और सीने में कुछ छूट मिलती है (सरकारी नियमों के अनुसार)।
- NCC ‘C’ सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक या छूट मिल सकती है।
चयन प्रक्रिया:-
- दस्तावेज़ जांच
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical)
- फाइनल मेरिट लिस्ट
यह भी पढ़े:- UPPSC Recruitment 2025: 50 पद, जानिए पोस्टवाइज विवरण और आवेदन प्रक्रिया
विशेष निर्देश:-
- भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष और मेरिट आधारित है।
- किसी भी दलाल को पैसे न दें, भर्ती निःशुल्क है।
- उम्मीदवारों को केवल उसी दिन भर्ती में शामिल होना है जिस दिन उनके जिले के लिए निर्धारित है।
-
सभी दस्तावेज़ की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ लाएं।
जरूरी लिंक:-
लिंक का विवरण | लिंक |
---|---|
✅ आवेदन फॉर्म/Official Site | यहाँ क्लिक करें |
📑 विस्तृत अधिसूचना PDF | यहाँ क्लिक करें |
🌐 अधिकारिक वेबसाइट | territorialarmy.in |
संपर्क विवरण:-
- भर्ती इकाई: 121 Infantry Battalion (Territorial Army), GARHWAL RIFLES
- भर्ती स्थान: Solmara Cantonment, Tezpur, Assam
- अधिक जानकारी के लिए: https://www.jointerritorialarmy.gov.in
अगर आप सेना में जाने का सपना देखते हैं और आपके पास ज़ुनून, शारीरिक क्षमता और देशभक्ति है – तो Territorial Army एक बेहतरीन मौका है।
खास बात यह है कि यह भर्ती सीधी है, बिना किसी लिखित परीक्षा के, और पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है। तैयारी अभी से शुरू करें – और भर्ती तिथि से एक दिन पहले ही तेजपुर पहुंचने की योजना बनाएं।
यह भी पढ़े:-
- Territorial Army Bharti 2025: देश सेवा का सुनहरा अवसर
- Indian Army TES 54 भर्ती 2025: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका