SSC GD Constable Final Answer Key 2025:- SSC GD Constable भर्ती 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। 26 जून 2025 को SSC ने GD Constable Final Answer Key जारी कर दी है। इससे पहले परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी और 17 जून 2025 को रिजल्ट भी घोषित किया गया था।
अब उम्मीदवार अपना फाइनल उत्तर कुंजी (Final Answer Key) SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको SSC GD Constable भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे — जैसे परीक्षा तिथि, कटऑफ, पदों की संख्या, शारीरिक मापदंड, और उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें।
SSC GD Constable 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 05 सितंबर 2024 |
आवेदन शुरू | 05 सितंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 अक्टूबर 2024 |
फीस भुगतान अंतिम तिथि | 15 अक्टूबर 2024 |
करेक्शन विंडो | 05 – 07 नवंबर 2024 |
परीक्षा तिथि | 04 – 25 फरवरी 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | 31 जनवरी 2025 |
प्रारंभिक आंसर की | 04 मार्च 2025 |
परिणाम घोषित | 17 जून 2025 |
स्कोर कार्ड जारी | 20 जून 2025 |
फाइनल आंसर की जारी | 26 जून 2025 |
कुल पदों की संख्या: 53,690 पद
यह भी पढ़े:- SSC MTS Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, अभी करें आवेदन
श्रेणीवार पद विवरण
वर्ग | पुरुष | महिला |
---|---|---|
सामान्य (UR) | 20,569 | 2,291 |
ईडब्ल्यूएस | 4,767 | 528 |
ओबीसी | 10,573 | 1,155 |
एसटी | 5,355 | 597 |
एससी | 7,056 | 799 |
कुल | 48,320 | 5,370 |
Force Wise पद विवरण
बल का नाम | पद |
---|---|
BSF | 16,371 |
CISF | 16,571 |
CRPF | 14,359 |
SSB | 902 |
ITBP | 3,468 |
Assam Rifles | 1,865 |
SSF | 132 |
NCB | 22 |
योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षिक योग्यता: भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 23 वर्ष (01 मई 2024 तक)
- आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार मान्य।
शारीरिक मापदंड (PST/PET Details)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
- ऊँचाई: 170 सेमी (ST के लिए 162.5 सेमी)
- छाती: 80-85 सेमी (ST के लिए 76-81 सेमी)
- दौड़: 1.6 किमी – 7 मिनट (लद्दाख – 5 किमी 24 मिनट में)
महिला उम्मीदवारों के लिए:
- ऊँचाई: 157 सेमी (ST के लिए 150 सेमी)
- दौड़: 800 मीटर – 5 मिनट (लद्दाख – 1.6 किमी 8.5 मिनट में)
अपेक्षित कटऑफ (Expected Cut-Off)
श्रेणी | अनुमानित कटऑफ |
---|---|
सामान्य (UR) | 138–148 |
ओबीसी | 135–145 |
ईडब्ल्यूएस | 138–148 |
एससी | 130–140 |
एसटी | 120–130 |
यह भी पढ़े:- उत्तराखंड सरकारी नौकरी 2025: पुलिस, वन, कृषि और लेखा विभाग में 1000+ भर्तियाँ, जानें पूरी जानकारी
SSC GD Final Answer Key 2025 कैसे चेक करें?
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।
- “Final Answer Key for GD Constable 2025” लिंक चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि डालें।
- अपनी रिस्पॉन्स शीट और फाइनल आंसर की PDF डाउनलोड करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
- मेडिकल जांच
- दस्तावेज़ सत्यापन
अगर आपने SSC GD Constable 2025 परीक्षा दी है, तो अब आपके पास फाइनल आंसर की के जरिए अपना प्रदर्शन देखने का मौका है। इससे आपको अपनी सही–गलत उत्तरों का अंदाज़ा मिल जाएगा और अगली चरण की तैयारी आसान होगी। यदि आपने कटऑफ पार कर ली है, तो PET/PST की तैयारी शुरू कर दें।