11.9 C
Uttarakhand
Saturday, April 12, 2025

बदरीनाथ धाम में जमीं छह इंच तक बर्फ,जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम किया रद्द।

चमोली: दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों को लेकर अभी तक प्रशासनिक टीम धाम नहीं पहुंची है। धाम में पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क सहित विभिन्न यात्रा तैयारियों के कार्य होने हैं। मार्च माह में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू होंगे।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम में यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार का दिन तय किया था। लेकिन 15 व 16 फरवरी को धाम में हुई बर्फबारी से यहां चारों ओर बर्फ जम गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अब मौसम सामान्य होने के बाद ही बदरीनाथ जाने का कार्यक्रम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा से संबंधित सभी अधिकारियों को यात्रा से संबंधित योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीते दो दिन पहले प्रदेश में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुला तो पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड से राहत मिली। चटक धूप खिलने से पारा चढ़ा तो रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहने से दोपहर के समय गर्मी का अहसास हुआ।

आपको बता दें कि लंबे इंतजार के बाद 15 फरवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई थी। इसका असर प्रदेश भर के तापमान पर दो दिन तक देखने को मिला। तीसरे दिन मौसम खुला तो ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के साथ 27.3 रहा। जबकि इससे पहले सामानय तापमान में एक से तीन डिग्री तक ही बढ़ोतरी हुई थी। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। वहीं, आज (मंगलवार) के मौसम की बात करें तो प्रदेश के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले दो दिन 18-19 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब होने के आसार हैं।

बीते दो दिन पहले प्रदेश में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुला तो पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड से राहत मिली। चटक धूप खिलने से पारा चढ़ा तो रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहने से दोपहर के समय गर्मी का अहसास हुआ। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले दो दिन 18-19 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मौसम कल भी रहेगा खराब, आईएमडी ने 20 फरवरी को बारिश का किया पूर्वानुमान जारी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Manish Negi
Manish Negihttps://chaiprcharcha.in/
Manish Negi एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर अच्छा ज्ञान है। वे 2 से ज्यादा वर्षों से विभिन्न समाचार चैनलों और पत्रिकाओं के साथ काम कर रहे हैं। उनकी रूचि हमेशा से ही पत्रकारिता और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं"

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles