30.5 C
Uttarakhand
Monday, June 2, 2025

Sharmistha Panoli Arrested: इंस्टाग्राम वीडियो विवाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत

इंस्टाग्राम पर एक्टिव, कानून की छात्रा, और 22 साल की उम्र में सुर्खियों में आईं शर्मिष्ठा पनौली (Sharmistha Panoli) एक बार फिर सोशल मीडिया और न्यूज़ हैडलाइन में छाई हुई हैं। उनके एक वायरल वीडियो को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़कने का आरोप लगा है। आइए जानते हैं इस पूरे विवाद की पूरी कहानी और अब तक क्या कुछ हुआ है।

कौन हैं शर्मिष्ठा पनौली? (Who is Sharmistha Panoli?)

शर्मिष्ठा पनौली एक 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट हैं, जो पुणे लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं।वे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 93.1 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपनी साफगोई और सोशल मुद्दों पर बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं।

आजकल वो एक विवादित वीडियो को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। उनका एक इंस्टाग्राम वीडियो, जिसमें उन्होंने कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दिए थे, वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस ने उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया और अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विवाद: क्या था उस वायरल वीडियो में?

शर्मिष्ठा ने 14 मई 2025 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर टिप्पणी करते हुए एक पाकिस्तानी फॉलोअर के सवाल का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए जो कथित तौर पर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक माने गए। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते उन्हें ट्रोलिंग, धमकियाँ और जान से मारने की धमकियाँ मिलनी शुरू हो गईं।

amazon sale

शर्मिष्ठा ने माफ़ी मांगी

हालात बिगड़ते देख शर्मिष्ठा ने 15 मई को वह वीडियो डिलीट कर दिया और इंस्टाग्राम व एक्स (Twitter) पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। हालांकि तब तक कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली थी। पुलिस का कहना है कि उन्होंने कई बार शर्मिष्ठा और उनके परिवार को नोटिस भेजने की कोशिश की, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे क्योंकि वे लगातार फरार थे। इसके बाद अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

1 जून को शर्मिष्ठा को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज ने न सिर्फ पुलिस रिमांड की मांग ठुकराई बल्कि उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी। इसके बाद उन्हें 13 जून 2025 तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही, पुलिस ने उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप भी ज़ब्त कर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई और आपत्तिजनक या एडिटेड सामग्री तो उनके पास नहीं है।

और पढ़ें :-तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं: World No Tobacco Day 2025 की पूरी जानकारी!

कंगना रनौत ने दी शर्मिष्ठा पनौली को समर्थन

पूरे विवाद और कानूनी कार्यवाही के बीच, अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने शर्मिष्ठा पनौली के समर्थन में अपना बयान दिया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए कहा, “मुझे लगता है कि शर्मिष्ठा ने अपनी बात कहने के लिए कुछ अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन आजकल अधिकतर युवा ऐसे ही शब्दों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने माफ़ी भी मांग ली है और मेरा मानना है कि इतना काफ़ी होना चाहिए। अब उन्हें और डराना-धमकाना या परेशान करना ज़रूरी नहीं है। उन्हें तुरंत रिहा कर देना चाहिए।

कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और इस विवाद को लेकर बहस को और तेज़ कर रहा है।

शर्मिष्ठा, जो अपने विचारों को खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिलहाल कोई पोस्ट नहीं रखतीं, लेकिन उनके फॉलोअर्स की संख्या 93 हजार से ज्यादा है। यह मामला न सिर्फ सोशल मीडिया पर विवाद और संवेदनशीलता की सीमा को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि डिजिटल दुनिया में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Dheeraj Negi
Dheeraj Negihttps://chaiprcharcha.in/
Dheeraj Negi एक Working Professional हैं उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन कंप्यूटर-साइंस में पूरी की है उनकी रूचि हमेशा से ही नए Gadgets और नयी टेक से रिलेटेड चीज़ों के बारे में पढ़ने और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न टेक से रिलेटेड ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles