16.2 C
Uttarakhand
Sunday, October 20, 2024

सैमसंग Galaxy S24 FE भारत में लॉन्च: जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत!

सैमसंग ने आधिकारिक रूप से अपने नए Galaxy S-सीरीज़ का स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S24 FE भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन S24 फ्लैगशिप लाइनअप का हिस्सा है, लेकिन इसे नए चिपसेट और किफायती कीमत के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत।

Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Galaxy S24 FE का डिज़ाइन बाकी Galaxy S24 मॉडल्स के जैसा ही  है। इसमें 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 1080 x 2340 पिक्सल के साथ आता है। यह Galaxy S24 Plus के बराबर स्क्रीन साइज है और S23 FE के 6.4-इंच पैनल से थोड़ा बड़ा है। स्क्रीन की बात करें, तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला पंच-होल डिस्प्ले है, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग का अनुभव देता है।

और पढें :-Huawei Mate XT: पहली बार, तीन स्क्रीन वाला स्मार्टफोन दुनिया के सामने!

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए, Galaxy S24 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसका मुख्य कैमरा 50MP का है, जिसमें Optical Image Stabilization (OIS) का सपोर्ट है। इसके साथ 8MP टेलीफोटो लेंस है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 10MP का कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

यह डिवाइस Exynos 2400e प्रोसेसर से पावर्ड है, जो Galaxy S24 और S24+ में मिलने वाले Exynos 2400 का एक थोड़ा कम पावरफुल वर्जन है। फोन में 8GB रैम 128 GB और 512 GB तक की दो इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है।

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy S24 FE में 4,700mAh की बैटरी है, जो S23 FE की बैटरी से 200mAh बड़ी है। हालांकि बैटरी का साइज़ बड़ा हो गया है, लेकिन इसमें अभी भी 25W फास्ट चार्जिंग का ही सपोर्ट है। इसके कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, और GPS शामिल हैं।

और पढ़ें :-फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में Samsung स्मार्टफोन, Galaxy वॉच और Buds पर बेस्ट डील्स और ऑफर्स

Galaxy AI फीचर्स

यह स्मार्टफोन सैमसंग के Galaxy AI फीचर्स के साथ आता है, जिसमें Circle to Search, Live Translate, Note Assist, Composer और Interpreter Mode शामिल हैं। डिवाइस में Android 14 प्री-इंस्टॉल आता है और इसे 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने का वादा किया गया है। अन्य फीचर्स में IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, और Samsung Knox Vault सपोर्ट शामिल हैं।

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत और उपलब्धता

Galaxy S24 FE की कीमत की बात करें तो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 59,999 में आता है।, और  8GB RAM , 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 है। यह तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध है: ब्लू, मिंट, और ग्रेफाइट।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Dheeraj Negi
Dheeraj Negihttps://chaiprcharcha.in/
Dheeraj Negi एक Working Professional हैं उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन कंप्यूटर-साइंस में पूरी की है उनकी रूचि हमेशा से ही नए Gadgets और नयी टेक से रिलेटेड चीज़ों के बारे में पढ़ने और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न टेक से रिलेटेड ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles