Samsung के फैंस One UI 8 Beta को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह अपडेट Galaxy डिवाइस के लिए अगला बड़ा सॉफ़्टवेयर अपग्रेड होने वाला है और इसकी चर्चा ऑनलाइन तेज़ी से हो रही है, भले ही Samsung ने अभी तक इसके बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इसमें क्या आने वाला है, यह कब आएगा और किन डिवाइसेज़ को यह मिलेगा — तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए जानते हैं।
One UI 8 Beta प्रोग्राम क्या है?
One UI 8 Samsung का अगला बड़ा सॉफ़्टवेयर अपडेट माना जा रहा है, जो Android 16 पर आधारित होगा। इसका बीटा वर्जन एक testing चरण होता है जिसमें यूजर नए फीचर्स को पहले आज़मा सकते हैं, बग रिपोर्ट कर सकते हैं और Samsung को स्टेबल वर्जन रिलीज़ से पहले सॉफ़्टवेयर बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक One UI 8 में कोई बहुत बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन इंटरफ़ेस को और स्मूद बनाने और छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान दिया जाएगा।
One UI 8 बीटा कब रिलीज़ होगा?
Samsung ने One UI 7 का रोलआउट काफी धीरे किया था, लेकिन इस बार Android 16 के साथ कंपनी तेज़ी से One UI 8 अपडेट पर काम कर रही है। One UI 8 के इंटरनल बीटा बिल्ड Galaxy S25 Ultra के लिए पहले ही सामने आ चुके हैं, जिनमें वर्जन कोड S938BXXU3ZYEF देखा गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी बीटा टेस्टिंग को पूरा कर जल्द ही पब्लिक बीटा प्रोग्राम शुरू कर सकती है।
लीक्स के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि One UI 8 बीटा जून 2025 की शुरुआत में शुरू हो सकता है। Samsung आमतौर पर बीटा प्रोग्राम स्टेबल वर्जन से कुछ महीने पहले शुरू करता है। चूंकि Android 16 भी जून 2025 में आने की उम्मीद है, इसलिए यह टाइमलाइन सटीक लगती है।
किन डिवाइसों को मिलेगा One UI 8 बीटा?
Samsung ने अभी तक कोई आधिकारिक डिवाइस लिस्ट साझा नहीं की है, लेकिन कंपनी की सॉफ़्टवेयर अपडेट पॉलिसी और पिछले पैटर्न्स के आधार पर हम अनुमान लगा सकते हैं। बीटा प्रोग्राम आमतौर पर सबसे नए फ्लैगशिप और फोल्डेबल डिवाइसेज़ से शुरू होता है, उसके बाद अन्य डिवाइसेज़ को शामिल किया जाता है।
सबसे पहले बीटा मिलने वाले डिवाइसेज़ ये हो सकते हैं:
- Samsung Galaxy S25 सीरीज़ (S25, S25+, S25 Ultra) – ये सबसे नए फ्लैगशिप हैं और बीटा सबसे पहले इन्हें मिल सकता है।
- Galaxy Z Fold6 और Z Flip6 – Samsung के फोल्डेबल फोन्स को भी शुरुआत में बीटा अपडेट मिल सकता है।
- Galaxy S24 सीरीज़ – ये पहले से One UI 7 पर हैं, इसलिए इनके लिए भी बीटा आना तय माना जा सकता है।
- इसके बाद थोड़ी देरी से Galaxy S23 सीरीज़, Galaxy Z Fold5, Z Flip5 और कुछ टैबलेट जैसे Tab S10 और S9 को बीटा मिल सकता है। मिड-रेंज डिवाइस जैसे Galaxy A55 और A35 को भी अपडेट मिल सकता है|
ध्यान देने वाली बात यह है कि बीटा अपडेट शुरू में सिर्फ कुछ देशों,जैसे कि अमेरिका, यूके, भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया में ही उपलब्ध होगा। बीटा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपको Samsung Members ऐप के ज़रिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
बीटा के लिए कैसे अप्लाई करें?
अगर आप One UI 8 बीटा ट्राय करना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- सबसे पहले जांच लें कि आपका डिवाइस बीटा के लिए योग्य है या नहीं।
- Samsung Members ऐप पर जून 2025 में बीटा साइन-अप के लिए नज़र रखें।
- बीटा इंस्टॉल करने से पहले अपने डिवाइस का बैकअप ज़रूर लें, क्योंकि बीटा वर्जन में बग्स हो सकते हैं।
थोड़ी बहुत तकनीकी समस्याओं के लिए तैयार रहें, क्योंकि यह टेस्टिंग वर्जन होता है।
Samsung One UI 8 का स्टेबल: कब मिलेगा अपडेट
Samsung ने अभी तक One UI 8 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसके रिलीज़ टाइमलाइन को लेकर कुछ संकेत जरूर मिले हैं। SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, चुनिंदा Galaxy डिवाइसेज़ के लिए बीटा प्रोग्राम बीटा प्रोग्राम मई के अंत या जून की शुरुआत में शुरू हो सकता है
हालांकि, इस बार Samsung सबसे आगे नहीं है — Xiaomi, OnePlus, Oppo, Vivo और Realme जैसे कई ब्रांड्स पहले ही अपने डिवाइसेज़ के लिए Android 16 के बीटा वर्ज़न जारी कर चुके हैं।
जहां तक One UI 8 के स्थिर (stable) वर्ज़न की बात है, तो इसके Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ 2025 की दूसरी छमाही (जुलाई – दिसंबर ) में लॉन्च होने की संभावना है। चूंकि Google जून तक Android 16 का स्टेबल वर्ज़न जारी करने की योजना बना रहा है, इसलिए Samsung भी इसके तुरंत बाद — संभवतः जुलाई या अगस्त में — One UI 8 जारी कर सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि इस साल Samsung पहले से तेज़ी से काम कर रहा है। One UI 8, अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में काफी पहले आ सकता है, और इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं:
- Google द्वारा Android 16 का जल्दी रिलीज़
- Samsung की सॉफ़्टवेयर अपडेट्स को तेज़ी से जारी करने की ongoing कोशिश।
माना जा रहा है कि Samsung इस बार हर छोटे-बड़े फीचर पर बारीकी से काम कर रहा है, ताकि One UI 7 जैसा पिछला अनुभव दोबारा न हो
One UI 8 में पहले से कहीं ज़्यादा स्मूद एनिमेशन, ब्लर इफेक्ट के साथ रिफाइंड यूज़र इंटरफेस और Galaxy AI के कुछ और शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इस बार कोई बहुत बड़ा बदलाव या ओवरहॉल नहीं होगा। यह One UI 7 का ही ज़्यादा एक पॉलिश्ड और सुधरा हुआ वर्जन होगा।
One UI 8 का स्टेबल:किस फ़ोन को मिलेगा
अब बात करें किन डिवाइसेज़ को One UI 8 अपडेट मिलेगा तो Samsung की अपडेट पॉलिसी और पिछले ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर जिन डिवाइसेज़ को Android 14 मिला है, उन्हें Android 16 और One UI 8 मिलना लगभग तय है।
इस सूची में :-
- Galaxy S सीरीज़ में Galaxy S22, S23, S24 और S25 सीरीज़ के सभी मॉडल शामिल होंगे।
- Z Fold और Z Flip सीरीज़ जैसे Fold 4, 5, 6, 7 और Flip 4, 5, 6, 7 को भी यह अपडेट मिलेगा।
- FE सीरीज़ की बात करें तो S21 FE, S23 FE और S24 FE भी योग्य हैं।
- Galaxy A सीरीज़ में A14, A24, A33, A34, A53, A54, A73, A15, A25, A35, A55, A06, A16, A26, A36 और A56 जैसे डिवाइसों को One UI 8 मिलने की उम्मीद है।
- टैबलेट की बात करें तो Galaxy Tab S8, Tab S9 और अपकमिंग Tab S10 सीरीज़ में यह अपडेट देखने को मिलेगा।
हालांकि Samsung की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक डिवाइस लिस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन कंपनी के OS सपोर्ट वादे और अपडेट ट्रेंड को देखकर यह सूची काफी हद तक सटीक मानी जा सकती है।
One UI 8 न केवल डिज़ाइन और इंटरफ़ेस में सुधार करेगा, बल्कि यह अपडेट समय पर रोलआउट होकर Samsung यूज़र्स को और बेहतर अनुभव देने वाला है।
और पढ़ें :-
- One UI 8 : नया डिज़ाइन, एनिमेशन और स्मार्ट फीचर्स की पूरी जानकारी
- iPhone 17 सीरीज: लॉन्च डेट, फीचर्स, मॉडल्स और कीमत (2025)