11.9 C
Uttarakhand
Saturday, April 12, 2025

One UI 7 official : आपके फ़ोन में कब आएगा नया अपडेट? जानिए यहाँ

 One UI 7 क्या है और क्यों है खास?

Samsung ने अपनी लेटेस्ट One UI 7 अपडेट को Android 15 के आधार पर विकसित किया है, जो Samsung Galaxy यूज़र्स के लिए एक नया और बेहतर अनुभव लेकर आया है। इस अपडेट में क्लीन होमस्क्रीन, कस्टमाइज़ेबल लॉकस्क्रीन, और स्मार्ट विजेट्स जैसे कई नए फीचर्स शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें ‘Now Bar’ नामक एक नया टूल दिया गया है, जिससे यूज़र्स को बिना लॉक खोले अपने फिटनेस डेटा, म्यूज़िक स्टेटस आदि की जानकारी मिल सकती है।

इसके अलावा, One UI 7 में बेहतर AI फीचर्स दिए गए हैं जैसे स्मार्ट राइटिंग असिस्ट, वीडियो नॉइस रिमूवल और Google Gemini असिस्टेंट के साथ बेहतरीन इंटीग्रेशन।

 किन डिवाइसेज़ को मिलेगा One UI 7 अपडेट?

Samsung ने पुष्टि की है कि यह अपडेट सबसे पहले लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइसेज़ में आएगा और फिर धीरे-धीरे पुराने मॉडल्स तक पहुँचेगा। पहली लहर में जिन डिवाइसेज़ को One UI 7 अपडेट मिलेगा, वे हैं:

  • Galaxy S24, S24+, S24 Ultra
  • Galaxy Z Fold6 और Z Flip6
  • Galaxy S23, S23+, S23 Ultra और S23 FE
  • Galaxy Z Fold5 और Z Flip5
  • Galaxy S24 FE
  • Galaxy Tab S10 और Tab S9 सीरीज़

इसके बाद Galaxy S22 सीरीज़, Z Fold4, Z Flip4 और कुछ Galaxy A सीरीज़ के फ़ोन को भी अपडेट मिलेगा।

फिलहाल One UI 7 कहां रोल आउट हो रहा है?

7 अप्रैल 2025 से Samsung ने One UI 7 का स्टेबल अपडेट अपने होम कंट्री साउथ कोरिया में शुरू कर दिया है। इसके बाद जर्मनी, यूके, इंडिया और पोलैंड जैसे देशों में भी जल्द ही अपडेट मिलने की उम्मीद है, जहां बीटा टेस्टिंग पहले से चल रही थी।

बाकि देशो में One UI 7 कब आएगा?

Samsung ने कन्फर्म किया है कि अमेरिका में One UI 7 अपडेट 10 अप्रैल 2025 से रोल आउट होना शुरू होगा।और उम्मीद है इसके साथ ही भारत में भी रोल आउट होना शुरू हो जायेगा | One UI 7 सबसे पहले Galaxy S24 सीरीज़, Z Fold6 और Z Flip6 यूज़र्स को यह अपडेट मिलेगा। उसके बाद मिड-अप्रैल तक Galaxy S23 सीरीज़, S24 FE, Fold5, Flip5 और Tab S10/S9 सीरीज़ को भी अपडेट मिल जाएगा।

पुराने डिवाइसेज़ जैसे S22 सीरीज़ और बजट मॉडल्स को मई या जून तक अपडेट मिलने की संभावना है।

अपडेट कैसे चेक करें?

अपने Samsung फ़ोन में One UI 7 अपडेट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

Settings > Software Update > Download and Install

अपडेट से पहले सुनिश्चित करें कि:

  • फ़ोन में कम से कम 50% बैटरी हो
  • वाई-फाई से कनेक्टेड हों
  • डेटा बैकअप लिया गया हो

बैकअप लने के लिए क्या करना है इसे पड़ें :-आ गया One UI 7.0 ! अपडेट करने से पहले ज़रूर करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान

क्यों होता है देरी से रोल आउट?

हर देश और रीजन में अलग-अलग टेस्टिंग होती है, खासकर अमेरिका जैसे देशों में जहां Verizon, AT&T, और T-Mobile जैसे कैरियर्स अलग-अलग फीचर्स जोड़ते हैं। इसलिए थोड़ी सी देरी की जाती है ताकि सभी bugs को पहले ही ठीक किया जा सके।

अगर आप भी Samsung Galaxy यूज़र हैं और बेसब्री से One UI 7 का इंतजार कर रहे हैं, तो बस अब कुछ समय और , नया लुक, बेहतर AI, और दमदार फीचर्स के साथ One UI 7 अपडेट आपके अनुभव को और बेहतर बनाने वाला है।

अपडेट का नोटिफिकेशन आने तक आप अपने डिवाइस का बैकअप ले लें और अपडेट के लिए तैयार रहें।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Dheeraj Negi
Dheeraj Negihttps://chaiprcharcha.in/
Dheeraj Negi एक Working Professional हैं उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन कंप्यूटर-साइंस में पूरी की है उनकी रूचि हमेशा से ही नए Gadgets और नयी टेक से रिलेटेड चीज़ों के बारे में पढ़ने और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न टेक से रिलेटेड ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles