27.1 C
Uttarakhand
Monday, April 28, 2025

फिट उत्तराखंड अभियान को नई गति, मुख्यमंत्री ने दिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान के लिए 15 दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। इस कार्ययोजना को खेल, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर विकसित करेंगे। राज्य और जिला स्तर पर प्रतिमाह इस अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ‘ईट राइट, बी फिट’ पहल के अंतर्गत चीनी, नमक और तेल की मात्रा को सीमित करने के संदेश को आम जन तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फिट उत्तराखंड अभियान को स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और ग्राम स्तर तक व्यापक रूप से फैलाया जाए। स्कूलों और महाविद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन पर भी जोर दिया गया।

amazon great summer sale 2025

उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसलिए, लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राज्य के रजत जयंती कैलेंडर में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान को शामिल किया जाए ताकि यह एक सुदृढ़ और निरंतर चलने वाला कार्यक्रम बन सके।

ग्राम स्तर पर इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए युवा और महिला मंगल दलों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही, खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़े : रामनवमी पर सज रहा है रामलला का दरबार, 20-25 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की उम्मीद।

खेल अधोसंरचना के नियमित उपयोग पर जोर
मुख्यमंत्री ने खेल विभाग की लीगेसी प्लान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राज्य में उपलब्ध खेल अधोसंरचना का अधिकतम उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए राज्य से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।

स्थानीय युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने के लिए सतत् स्पोर्ट्स इको-सिस्टम विकसित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की जा रही है।

राज्य में खेल अधोसंरचना की स्थिति
वर्तमान में उत्तराखंड में 28 बहुउद्देशीय हॉल, 52 छोटे और बड़े स्टेडियम, 155 खेल मैदान, 1 शूटिंग रेंज, 5 एथलेटिक ट्रैक, 1 माउंटेनियरिंग सेंटर, 1 लॉन बॉल ग्राउंड, 5 एस्ट्रो टर्फ्स, 1 वेलोड्रोम और 1 एडवेंचर ट्रेनिंग संस्थान मौजूद हैं। इन सभी संरचनाओं की लीगेसी प्लानिंग की जा रही है, ताकि उनका उपयोग अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सके।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, रविनाथ रमन, रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार और खेल निदेशक प्रशांत आर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Ghibli स्टाइल AI इमेज फ्री में कैसे जनरेट करें? ChatGPT और Grok की मदद से सरल स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

फिट उत्तराखंड अभियान के माध्यम से राज्य सरकार स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से उत्तराखंड के नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और राज्य को एक स्वस्थ प्रदेश के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://chaiprcharcha.in
Pramod Bhakuni "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल के CTO हैं साथ ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में जानकारी रखने में गहरी रुचि उन्हें "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न विषयों पर ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

153FansLike
32FollowersFollow
7FollowersFollow
68SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles