25.3 C
Uttarakhand
Wednesday, October 23, 2024

Monk Fruit :जानिए कैसे इस फल का इस्तेमाल करके पाएं सुंदर त्वचा!

Monk Fruit यह फल आजकल काफी चर्चा में है क्युकी इसे खाने से कई लाभ मिलते हैं। दरअसल, इसका नाम चीन के एक मोंक का है। तो आइए जानते हैं इस फल में क्या है जो अभी चर्चा में है।

ताजे फलों को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए ताकि स्किन हेल्दी और जवान रहे। मोंक फ्रूट भी स्किन के लिए अच्छा है। भारत में  मोंक फ्रूट को बड़हल के नाम से जाना जाता है। बड़हल खाने से स्किन हेल्दी रहेगी और शरीर भी कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहेगा । डायबिटीज सहित कई गंभीर बीमारियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आज यह फ्रूट बिलुप्त हो रहा है। यह फल भारत के अलावा मलेशिया, सिंगापुर, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम और चीन में भी उपलब्ध है। इस लेख में मोंक फ्रूट खाने के सभी फायदे और सही मात्रा को जानें।

स्किन के लिए मोंक फ्रूट के फायदे- Monk Fruit Benefits For Skin

बड़हल या मोंक फ्रूट में शरीर के लिए बहुत अच्छे पोषक तत्व हैं। “मोंक फ्रूट में सोडियम, फाइबर, कार्ब, प्रोटीन, आयरन, कॉपर, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं,” आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी ने बताया। नियमित रूप से बड़हल या मोंक फ्रूट खाने से स्किन का ग्लो बढ़ता है और इससे जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। यह भी स्किन पर उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।”

स्किन ग्लो बनाता है

बड़हल का सेवन करने से स्किन ग्लो बनाने में मदद मिलती है। इस फल में फाइबर, मिनरल, विटामिन और पॉलीफेनॉल शामिल हैं। नियमित रूप से इसे खाने से स्किन के कालेपन को दूर करने और स्किन को ग्लो बनाये रखने में मदद मिलेगी।

 दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए बड़हल या मोंक फ्रूट को नियमित रूप से खाना चाहिए। बड़हल में विटामिन सी और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं।

स्किन सूजन को कम करने में सहायक:-

स्किन की सूजन को कम करने के लिए बड़हल या मोंक फ्रूट खाना फायदेमंद होता है। स्किन सूजन को कम करने में इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मदद करते हैं। डॉक्टर की सलाह पर आप इसे ले सकते हैं।

यह भी पढ़िए :- ऐसी दवा जो weight घटाते हुए करती है Opioid की लालसा को कम

स्किन इन्फेक्शन में लाभदायक:-

स्किन इन्फेक्शन की समस्या के कारण आपके चेहरे पर दानें आते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बड़हल या मोंक फ्रूट को नियमित रूप से खाना चाहिए।

वजन कम करने में सहायक

मोंक फ्रूट में ग्लूकोज, प्रोटीन, विटामिन बी 1, बी 2, विटामिन सी और फ्रुक्टोज होते हैं। यानी यह फल वजन कम करने वालों के लिए बहुत अच्छा है। यह फल मेटाबोलिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसमें मौजूद पौष्टिक गुण इसे हेल्दी फल बनाते हैं। Monk Fruit भी आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। यह खाने के बाद आपको कुछ समय तक भूख नहीं लगेगी और आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा।

शुगर स्तर मेंटेन को मैंटेन करता है

इस फल के एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। Monk Fruit ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में अच्छा है।

स्वास्थ्य के लिए मोंक फ्रूट बहुत अच्छा है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। शरीर के लिए मोंक फ्रूट बहुत फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए अगर आपको कोई एलर्जी या बीमारी है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Dheeraj Negi
Dheeraj Negihttps://chaiprcharcha.in/
Dheeraj Negi एक Working Professional हैं उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन कंप्यूटर-साइंस में पूरी की है उनकी रूचि हमेशा से ही नए Gadgets और नयी टेक से रिलेटेड चीज़ों के बारे में पढ़ने और उनके बारे में जानकारी रखने में रही है वे "चाय पर चर्चा" न्यूज़ पोर्टल में विभिन्न टेक से रिलेटेड ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

50FansLike
21FollowersFollow
7FollowersFollow
62SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles