iPhone 17 Pro Max: लॉन्च डेट, कीमत, फीचर्स और नया कैमरा डिज़ाइन (2025)
हर साल सितंबर में Apple के नए iPhones सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन 2025 में iPhone ,Pro Max एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। लीक के अनुसार, इस बार Apple एक नया डिज़ाइन, बेहतर कैमरा फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस दे सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं iPhone Pro Max में क्या खास लेकर आ रहा है, तो यह लेख आपके लिए है।
iPhone 17 सीरीज़ की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
iPhone 17 Pro Max क्यों है चर्चा में?
iPhone 17 Pro Max Apple का सबसे प्रीमियम मॉडल हो सकता है, जिसमें शानदार डिस्प्ले, कैमरा अपग्रेड और लंबी बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है। लीक से पता चलता है कि iPhone 17 सीरीज़ में इस बार बड़ा डिज़ाइन बदलाव और नया कैमरा लेआउट होगा।
और पढ़ें:- OnePlus 13s भारत में जल्द दस्तक देगा – जानें कीमत और दमदार फीचर्स
डिज़ाइन और डिस्प्ले में नया बदलाव
iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले होगा जबकि Pro Max में 6.9-इंच का बड़ा Super Retina XDR OLED स्क्रीन मिलेगा।इस बार फ्रेम टाइटेनियम से बदलकर एल्यूमिनियम हो सकता है। पीछे की तरफ हाफ-ग्लास फिनिश और कैमरा मॉड्यूल अब चौकोर से रेक्टेंगुलर में बदला जा सकता है, जिससे यह एकदम नया लुक देगा।
iPhone 17 Pro Max का कैमरा अपग्रेड
फोटोग्राफी लवर्स के लिए ये बड़ी खुशखबरी है – कैमरा सेटअप में कई महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं।
- फ्रंट कैमरा: 24MP
- ट्रिपल रियर कैमरा: 48MP + 48MP + 48MP
- सपोर्टेड फीचर्स:
- 8K वीडियो रिकॉर्डिंग
- डुअल वीडियो मोड
- वेरिएबल / मैकेनिकल अपर्चर
- 7x लॉसलेस ज़ूम (Pro Max में एक्सक्लूसिव)
परफॉर्मेंस और बैटरी – A19 Pro चिप के साथ
iPhone 17 Pro और Pro Max दोनों में Apple का नया A19 Pro चिपसेट होगा और 12GB तक की RAM दी जा सकती है। Pro मॉडल में 4,500mAh और Pro Max में लगभग 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।OS: iOS 19|
IPhone 17 Pro Max लॉन्च डेट और कीमत
iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग 11 से 13 सितंबर 2025 के बीच हो सकती है और प्री-ऑर्डर एक हफ्ते बाद शुरू होने की उम्मीद है। भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,39,999 और iPhone 17 Pro Max की ₹1,64,999 हो सकती है।
iPhone 17 Pro Max बनाम iPhone 17 Pro – क्या फर्क है?
फ़ीचर | iPhone 17 Pro | iPhone 17 Pro Max |
---|---|---|
स्क्रीन | 6.3 इंच | 6.9 इंच |
बैटरी | 4500 mAh | 5000 mAh |
ज़ूम | 3x | 7x लॉसलेस |
कीमत | ₹1,39,999 | ₹1,64,999 |
👉 अगर आप बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और पावरफुल कैमरा चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max बेहतर ऑप्शन होगा।
क्या iPhone 17 Pro Max खरीदना चाहिए?
अगर आप एक प्रीमियम iPhone खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें नया डिज़ाइन, दमदार कैमरा और बैटरी हो — तो iPhone 17 Pro Max आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
यह खास उन यूज़र्स के लिए है जो सबसे बड़ा, सबसे नया और सबसे पॉवरफुल iPhone चाहते हैं।
नोट: यह लेख लीक और अफवाहों पर आधारित है। जैसे ही Apple द्वारा आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी, यह पोस्ट अपडेट कर दिया जाएगा। कृपया बुकमार्क कर लें और Apple के सितंबर इवेंट का इंतज़ार करें।