Indian Army Agniveer Result 2025 भारतीय सेना ने Indian Army Agniveer Result 2025 को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 26 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी। लगभग 25,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भारतीय सेना अग्निवीर ऑनलाइन आवेदन पत्र 12 मार्च 2025 से 25 अप्रैल 2025 के बीच प्राधिकरण द्वारा लिया गया था।
जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं और भारतीय सेना अग्निवीर स्कोरकार्ड 2025 की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपने रोल नंबर / आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने भारतीय सेना अग्निवीर परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Result 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- नोटिफिकेशन जारी: 12 मार्च 2025
- आवेदन शुरू: 12 मार्च 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2025
- एग्जाम सिटी: 16 जून 2025
- एडमिट कार्ड जारी: जून 2025
- परीक्षा तिथि: 30 जून – 10 जुलाई 2025
- रिजल्ट जारी: 26 जुलाई 2025
आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों (Gen/OBC/SC/ST): ₹250/-
- भुगतान माध्यम: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 17.5 वर्ष
- अधिकतम आयु: 21 वर्ष
कुल पद
लगभग 25,000 पद
यह भी पढ़े:- Kendriya Vidyalaya or Navodaya Vidyalaya में 12,000 से अधिक शिक्षक पद खाली: शिक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
पात्रता विवरण (Eligibility Criteria)
- Agniveer General Duty: 10वीं पास, 45% कुल अंक और 33% प्रत्येक विषय में
- Technical: 12वीं PCM + English में 50% कुल अंक और 40% प्रत्येक विषय में
- Clerk/Store Keeper: 12वीं में 60% कुल और 50% प्रत्येक विषय में
- Tradesman (10वीं): 10वीं पास, प्रत्येक विषय में 33%
- Tradesman (8वीं): 8वीं पास, प्रत्येक विषय में 33%
- Nursing Assistant: 12वीं PCB + English में 50% कुल, 40% प्रत्येक विषय में
- Sepoy Pharma: PCB में 55%, D.Pharma/B.Pharma + रजिस्ट्रेशन
Agniveer Salary 2025
वर्ष | मासिक पैकेज | इन-हैंड सैलरी | Agniveer कोष योगदान (30%) | सरकार का योगदान |
---|---|---|---|---|
1st Year | ₹30,000 | ₹21,000 | ₹9,000 | ₹9,000 |
2nd Year | ₹33,000 | ₹23,100 | ₹9,900 | ₹9,900 |
3rd Year | ₹36,500 | ₹25,550 | ₹10,950 | ₹10,950 |
4th Year | ₹40,000 | ₹28,000 | ₹12,000 | ₹12,000 |
Allowances: HRA, DA, TA एवं अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT)
- शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT)
- मेडिकल परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- एडैप्टेबिलिटी टेस्ट (कुछ पदों के लिए)
- अंतिम मेरिट लिस्ट
यह भी पढ़े:-SBI PO Prelims Admit Card 2025 जारी: यहां करें जल्दी डाउनलोड, जानें एग्जाम डेट्स और भर्ती डिटेल्स
Indian Army Agniveer Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: joinindianarmy.nic.in
- होमपेज पर “Agniveer Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर/एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें।
महत्वपूर्ण लिंक
निष्कर्ष
अगर आपने Indian Army Agniveer 2025 की परीक्षा दी थी, तो अब आपका रिजल्ट जारी हो चुका है। तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। यह एक सुनहरा अवसर है भारतीय सेना में सेवा देने का।